क्षमता से अधिक पशु रखने से हो रही दिक्कत-नाथनगर ब्लाक क्षेत्र के गौ-आश्रय केन्द्र कठैचा का मामला

Untitled 10 copy 17

आशुतोष मिश्रा

संत कबीर नगर। नाथनगर ब्लाक क्षेत्र के गौ-आश्रय केंद्र कठैचा का हाल बेहाल है। इस केंद्र पर 35 जानवरों को खाने के लिए सेट की व्यवस्था है। जबकि यहां 76 पशु मौजूद हैं। बाकी जानवर इधर-उधर घूमते नजर आ रहे थे। गौशाला में पशुओं के रहने के लिए जगह तो काफी है। लेकिन छाजन की समुचित व्यवस्था नहीं है। केंद्र पर तैनात केयरटेकर ऋषिकेश, विजय कुमार ने बताया कि पशुओं के खाने के लिए दाना भूसा पर्याप्त मात्रा में है।

जगह की कमी की वजह से 76 पशुओं को दो शिफ्ट में चारा दिया जाता है। पशुओं को पर्याप्त पानी के लिए ग्राम प्रधान से टुल्लू पंप व पाइप के लिए कहा गया है। लेकिन अभी तक व्यवस्था नहीं हो पाया है। जिसके कारण पानी की दिक्कत होती है। ग्राम प्रधान राजकुमार ने बताया कि डॉक्टर नियमित आकर पशुओं का जांच करते रहते हैं।

इस संबंध में पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी नाथनगर कुलदीप कुमार ने बताया कि पशु आश्रय केंद्र कठैचा पर वर्तमान समय में पशुओं की संख्या काफी बढ़ गई है। जिनके रहने के लिए अलग से तीन सेट का एस्टीमेट बनवाया जा रहा है रही बात पानी की तो बिजली और पानी की व्यवस्था तत्काल करने के निर्देश संबंधित सचिव को दे दिए गए हैं। पशुओं की देखभाल में कोई कमी नहीं की जा रही है सभी पशु स्वस्थ और सुरक्षित हैं।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More