सिसवा में स्वर्ण व्यवसाई पर बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

Untitled 5 copy 23

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा नगर में गुरुवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग में व्यवसायी बाल-बाल बच गया, जबकि गोली उन्हें छूते हुए निकल गई। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से पूरे सिसवा नगर में दहशत माहौल व्याप्त है।

मिली खबर के मुताबिक सिसवा नगर स्थित सब्जी मंडी के समीप गोविंद सोनी की सोने-चांदी की दुकान है। रोजाना की तरह वह दुकान बंद कर किसी निजी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान एक मैरेज हाल के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाश अचानक वहां पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस घटना से व्यापारी घबरा गए और आसपास मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे।

गोली गोविंद सोनी को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गए, लेकिन सौभाग्यवश उनकी जान बच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यवसायी को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कोठीभार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। इसके साथ ही पुलिस टीमों को संभावित इलाकों में दबिश देने के निर्देश दिए गए हैं।

इस पूरे मामले को लेकर जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने मीडिया को बताया कि प्रथम दृष्टया मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे की वास्तविक वजह क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। घटना के बाद सिसवा नगर के व्यापारियों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और सिसवा नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Spread the love

Patna road accident
Crime News homeslider National

पटना में युवक की मौत के बाद बवाल, बस समेत कई गाड़ियां फूंकीं; पत्रकारों और पुलिस पर हमला

Patna road accident :  बिहार की राजधानी पटना में एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद हालात अचानक हिंसक हो गए। तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने जमकर बवाल किया। आक्रोशित लोगों ने दुर्घटना में शामिल बस को आग के हवाले कर दिया। इसके […]

Spread the love
Read More
Ashiana Police Investigation
Crime News Uttar Pradesh

 संदिग्ध हालात में एक युवक का शव खड़ी कार में मिला, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को दी जानकारी मौत कैसे हुई पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार ए अहमद सौदागर Ashiana Police Investigation: आशियाना थाना क्षेत्र के सालेह नगर चौराहे के खड़ी कार के भीतर गुरुवार देर रात एक युवक की संदिग्ध हालात में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते […]

Spread the love
Read More
Greater Noida road accident
Crime News National Uttar Pradesh

अवध ग्रीन कट पर भीषण सड़क हादसा, कार की टक्कर से दो 19 वर्षीय युवकों की मौत

तेज रफ्तार कार बनी काल Greater Noida road accident: ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां पलभर में छीन लीं। तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में 19 वर्षीय दो युवकों की मौके पर गंभीर रूप से घायल होने […]

Spread the love
Read More