राज्य दिवस से पहले CM योगी का संदेश: ‘बीमारू’ से विकास इंजन बना उत्तर प्रदेश

cm yogi letter to up people 1769053085

उत्तर प्रदेश के राज्य दिवस से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता के नाम एक प्रेरणादायक संदेश जारी किया है। इस संदेश में मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को रेखांकित करते हुए कहा है कि जो प्रदेश कभी ‘बीमारू राज्य’ की श्रेणी में गिना जाता था, वही आज भारत के विकास का प्रमुख ग्रोथ इंजन बन चुका है। 24 जनवरी को मनाए जाने वाले उत्तर प्रदेश दिवस से पहले यह संदेश प्रदेश की बदलती तस्वीर को सामने लाता है।

सीएम योगी ने अपने संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश ने संघर्ष, अव्यवस्था और नीतिगत उदासीनता के दौर को पीछे छोड़ते हुए सुशासन और विकास की नई पहचान बनाई है। उन्होंने दावा किया कि सख्त कानून व्यवस्था और निर्णायक नेतृत्व के चलते राज्य में माफिया राज समाप्त हुआ और विकास को नई गति मिली। मुख्यमंत्री के अनुसार, पहले जहां निवेशक प्रदेश में आने से कतराते थे, वहीं अब यूपी निवेश के लिए सबसे पसंदीदा गंतव्य बन रहा है।

मुख्यमंत्री ने कृषि क्षेत्र की चर्चा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश की खाद्य सुरक्षा की रीढ़ बनकर उभरा है। ‘बीज से बाजार तक’ की रणनीति, डिजिटल भुगतान और रिकॉर्ड डीबीटी ट्रांसफर से किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि कृषि के साथ-साथ उद्योगों का भी अभूतपूर्व विस्तार हुआ है, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं।

लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, अप्रैल में हो सकती है UKSSSC स्नातक परीक्षा

सीएम योगी ने यह भी कहा कि पलायन और बेरोजगारी जैसी समस्याएं अब धीरे-धीरे समाप्ति की ओर हैं। लेबर रिफॉर्म, डी-रेगुलेशन, एमएसएमई को बढ़ावा, कौशल विकास, स्टार्टअप नीति और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना ने प्रदेश को ‘लोकल से ग्लोबल’ की दिशा में आगे बढ़ाया है। इससे लाखों युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिले हैं।

महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की श्रमबल भागीदारी में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है। सरकार बेटियों के जन्म से लेकर विवाह तक आर्थिक सहायता सुनिश्चित कर रही है। इसके साथ ही निराश्रित महिलाओं, वृद्धों और दिव्यांगजनों के लिए पेंशन योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

स्वास्थ्य और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हुए सुधारों का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और हेल्थ-टेक के उपयोग से स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुलभ हुई हैं। जल, थल और नभ की मजबूत कनेक्टिविटी ने व्यापार, पर्यटन और निवेश को नई रफ्तार दी है। अयोध्या, काशी, मथुरा और संभल जैसे धार्मिक-सांस्कृतिक केंद्रों के विकास से सांस्कृतिक पुनर्जागरण की नई गाथा लिखी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘जीरो पॉवर्टी’ लक्ष्य के तहत 6 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। उन्होंने प्रदेशवासियों से विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को दोहराने की अपील करते हुए सभी को राज्य दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

Yogi Adityanath
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

योगी सरकार का बड़ा फैसला,अब फ्लीट में 50 फीसदी तक होगी कटौती

सभी मंत्रियों को सादगी और बचत पर जोर देने की CM ने की अपील लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अहम बैठक में सरकारी खर्चों में कटौती और सादगी को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि उनके और मंत्रियों के काफिले (फ्लीट) की […]

Read More
PoliceNayaLookNews
Chhattisgarh Crime News homeslider

मॉल में ‘शॉर्ट वीडियो ड्रामा’! सुनकर सभी लोग रह गए दंग

टीचर परिवार से बदसलूकी, इंफ्लुएंसर भाई-बहन पर पुलिस कार्रवाई नया लुक संवाददाता रायपुर। अगर आपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दिखने वाले ‘शॉर्ट वीडियो ड्रामे’ देखे हैं, तो रायपुर के मैग्नेटो मॉल में हुआ यह मामला आपको बिल्कुल वैसा ही लगेगा। छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur के मैग्नेटो मॉल की पार्किंग में एक शिक्षिका और उनके परिवार […]

Read More
Samsung A 57
Business homeslider Technology

Samsung A-57: प्रीमियम डिजाइन और दमदार डिस्प्ले वाला शानदार स्मार्टफोन

बैक पैनल में लगा ग्लास फिनिश फोन को देता है नया लुक, स्लिम बॉडी के साथ स्पेशल मूवी, वेब सीरीज, क्रिकेट मैच और 4K वीडियो देखने का शानदार अनुभव पाने के लिए सैमसंग ए-57 दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung ने अपने इस नए मिड-बजट स्मार्टफोन में डिजाइन से लेकर डिस्प्ले तक कई बड़े अपग्रेड किए हैं। […]

Read More