नौतनवां के बचपन स्कूल के बच्चों ने भव्य रूप से मनाया मनाया बसंत पंचमी और रिपब्लिक डे

Untitled 10 copy 16
  • ज्ञान के बिना सून्य है हम, हम सब पर मां सरस्वती की कृपा बनी रहे : अंजली

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां के बचपन स्कूल के बच्चों ने बसंत पंचमी और रिपब्लिक डे का पर्व सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर बच्चों को दोनों पर्व के बारे में विस्तार से बताया गया। बच्चों ने पहले मां सरस्वती की अराधना की और उनका आशीष लिया। बच्चों ने एक साथ सरस्वती वंदना किया। सभी बच्चों ने मां की प्रतिमा के सामने अपने नाम का पहला अक्षर लिखा और मां से ज्ञान और शालीनता प्रदान करने की विनती की। इस अवसर सभी बच्चों ने पीले रंग के वस्त्र पहने थे जो बसंत को दर्शाता है। बच्चों को बताया गया कि मां सरस्वती ज्ञान की देवी हैं और इनके आशीष से हम कला, वाणी, विद्या सभी में निपुण होते हैं। ज्ञान ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

रिपब्लिक डे के अवसर पर बच्चों को हमारे भारत देश के बारे में बताया गया। बच्चों को आजादी, देश भक्ति, तिरंगा, संविधान आदि शब्दों से परिचित कराया गया और उनके मायने भी बताया गया। बच्चों ने राष्ट्रीय ध्वज के बारे में विस्तार से समझा और हमेशा अपने देश का मान बढ़ाने की शपथ ली। बच्चों का परिचय स्वतंत्रता सेनानी से कराया गया बच्चों को महात्मा गांधी, भगतसिंह सिंह, चंद्रशेखर आजाद, झांसी की रानी आदि के चित्र दिखाकर उनका परिचय कराया गया और आजादी में उनके महत्वपूर्ण योगदान के बारे में विस्तार से बताया गया और इसे समझाने के लिये चित्र और कहानी का प्रयोग किया गया।

ये भी पढ़े

चिनहट: छांगुर बाबा, डॉ रमीज के बाद अब एक धर्मांतरण का मामला आया सामने

बच्चों ने हाथ में तिरंगा लेकर एक स्वर में जन गण मन गाकर सम्पूर्ण वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर स्कूल की डायरेक्टर अंजली ने सभी को पर्व की बधाई दी और बच्चों से कहा कि ज्ञान के बिना हम शून्य है इसलिये हम सब पर मां सरस्वती का आशीर्वाद सदा बना रहे जिससे हम अपने बोली आचरण में सदैव शालीनता बनाये रखे और हर कार्य को पूरी निपुणता से कर सके और जीवन में सकारात्मक रहकर अपना लक्ष्य प्राप्त करें। उन्होंने कहा की हम सबको अपने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरा करना चाहिये। संविधान में रहकर संविधान का पालन करना चाहिए। हम सब को अपने भारत की शान बढ़ाने के लिये अपने हिस्से की जिम्मेदारी को बड़ी जिम्मेदारी से निभाना चाहिए।

उन्होंने हर बच्चे को शिक्षा और व्यवहार दोनों को मजबूत करने के लिये सदैव प्रयास करने को कहा क्योंकि एक अच्छा मनुष्य बनने के लिये हमें इन दोनों की सदैव आवश्यकता होती है। शिक्षा हमें ज्ञान देता है और आचरण हमारे व्यवहार को दर्शाता है। सभी ने एक साथ अपने देश के विकास की शपथ ली और भारत माता की जय से पूरा विद्यालय गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर बच्चों में आशुतोष, रियान, आशश्वी, सृष्टि, अर्पित, सूर्यांश, मृदुल, गुरलीन, सानवी, दीपांशु, सार्थक, आख्या,  ऋषिका, कृतिका, धैर्य, वान्या, प्रिशा, कबीर, आदित्य, सिया, अर्पिता, शिवांश, आनंद, आनंदी, इशिका आदि थे। टीचर्स में रिंकल, अंशिका, इशिता, श्रद्धा, प्रीती, मनिता, प्रियंका,ईशा, अंजली, मोनिका, तेजस्वी, वैष्णवी थे।

Spread the love

Sant Kabir Nagar Jail
homeslider Purvanchal

संतकबीरनगर जेल में अवैध वसूली के लगे गंभीर आरोप

Sant Kabir Nagar Jail एक माह बाद बंदी की बैरक बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 4600 रुपए सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से हुआ वसूली का खुलासा संत कबीरनगर जेल में अवैध वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जोरशोर से वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में जेल से कुछ दिन […]

Spread the love
Read More
Bajrang Dal
Purvanchal

दो गौवंशीय पशुओं की मौत के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित

Bajrang Dal महराजगंज जिले के मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र के मदनपुरा गांव स्थित गोसदन का मामला उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज जिले के मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र के मदनपुरा गांव स्थित गोसदन में शनिवार को दो गौवंशीय पशुओं की मौत के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। कार्यकर्ताओं ने गोसदन के कर्मचारियों तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर […]

Spread the love
Read More
Theft
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दो टूक : राममंदिर में आखिर किसकी अनदेखी से हुई चढ़ावे की चोरी

राजेश श्रीवास्तव Theft राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की FIR आखिरकार हो गई है। ट्रस्ट के दो लोगों चंपत राय और अनिल मिश्र का इस्तीफा भी हो गया है। पूरे हफ्ते चढ़ावे की चोरी का ये मामला सुर्खियों में है। राम मंदिर में चढ़ावे पर जो कुछ हो रहा है वो बहुत दुखद है। खुलासा […]

Spread the love
Read More