ANTF यूनिट मेरठ: चालीस लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Untitled 2 copy 27
  • दिल्ली एनसीआर में करते थे मादक पदार्थ की सप्लाई
  • टीम को इनके पास से 70 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा, दो मोबाइल फोन
  • आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एक श्रम कार्ड, एक ट्रक व 1,117 रुपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। ANTF  यूनिट मेरठ की टीम ने काफी दिनों से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा कर गुरुवार चालीस लाख रुपए के गांजे के साथ कानपुर जिले से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 70 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, श्रम कार्ड, ट्रक व 1,117 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद अवैध गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत चालीस लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।

ANTF  टीम के उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गांजा तस्करी की सूचना मिली। कानपुर जिले के मलावन टोल प्लाजा के पास दो तस्कर ट्रक में अवैध गांजा लादकर सप्लाई करने जा रहे हैं। इस सूचना पर थाना भवन के सहयोग से ANTF  टीम मौके पर पहुंची और ट्रक सहित दो तस्करों को धरदबोचा। ANTF  के उपनिरीक्षक के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम विवेक व ओपेन्द्र बताया और दोनों आरोपी मैनपुरी जिले के बिछवा थाना क्षेत्र स्थित संतोष पुर गांव के रहने वाले हैं। उपनिरीक्षक का कहना है कि पूछताछ में पकड़े गए दोनों तस्करों ने बताया कि ये लोग उड़ीसा और बिहार राज्य में ट्रक में लादकर गांजा दिल्ली के एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई करते हैं।

Spread the love

Acid attack case
Crime News Uttar Pradesh

तेजाब कांड: मीटिंग के दौरान महिला सहित अन्य लोगों पर तेजाब फेंकने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

मुख्य सरगना समेत चार फरार, पुलिस को उनकी तलाश चिनहट क्षेत्र के एल्डिको तिराहे के पास हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Acid attack case :   चिनहट थाना क्षेत्र के एल्डिको तिराहे से कुछ दूरी पर स्थित सोलर पैनल लगाने वाले कार्यालय में मीटिंग के दौरान एक महिला सहित अन्य लोगों के ऊपर तेजाब […]

Spread the love
Read More
Ahmedabad factory explosion
Crime News Gujarat

अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में आग, कई लोगों की मौत

 Ahmedabad factory explosion : गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को एक अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसकी आवाज लगभग पांच किलोमीटर दूर तक […]

Spread the love
Read More
Theft
Crime News

गोमतीनगर विस्तार: वेकटेश ज्वैलर्स की दुकान में रैकी के बाद छह लोगों ने की थी चोरी

Theft आधा दर्जन चोरी करने वाले चोर गिरफ्तार मोबाइल फोन, नकदी व घटना में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद ए अहमद सौदागर गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र के गीता पुरी चौराहा खरगापुर निवासी सर्राफा कारोबारी शैलेन्द्र सोनी की सोने-चांदी की दुकान में 14 जुलाई 2026 शटर तोड़ कर आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोलकर चोरी की थी। गोमतीनगर विस्तार […]

Spread the love
Read More