उत्तराखंड ने ई-गवर्नेस को सशक्त आधार के रूप में किया विकसित 

Untitled 5 copy 22

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अधिक पारदर्शी, सरल और जनकेंद्रित कार्यप्रणाली की दिशा में ई-गवर्नेस को सशक्त आधार के रूप में विकसित किया है। तकनीक के व्यापक उपयोग से न केवल जनसमस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है, बल्कि सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ी है। राजधानी देहरादून सहित पूरे राज्य में विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं और जनहित पोर्टलों के माध्यम से नागरिक अब घर बैठे आवेदन, शिकायतें और सुझाव दर्ज कर पा रहे हैं। इससे समय और संसाधनों की बचत के साथ-साथ सरकारी दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर भी कम हुए हैं।

ये भी पढ़े

योगी सरकार को झटका: हाईकोर्ट ने प्राइवेट मदरसे को 24 घंटे में खोलने का दिया आदेश

ई-गवर्नेस के तहत ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली, जनसुनवाई पोर्टल, डिजिटल प्रमाण पत्र सेवाएं, ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल, आरटीआई ऑनलाइन पोर्टल, रोजगार प्रयाग पोर्टल, भूदेव ऐप, सीएम हेल्पलाइन 1905, ई-ट्रांसपोर्ट तथा “अपणी सरकार” पोर्टल जैसी सेवाएं नागरिकों के लिए उपलब्ध कराई गई हैं। इन पहलों से प्रशासनिक प्रक्रियाएं सरल हुई हैं और भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण लगा है। वृद्धावस्था पेंशन के लिए ई-सेवा का लाभ उठाने वाले देवेंद्र सिंह की पुत्री सोनिया रावत ने बताया कि आय प्रमाण पत्र उन्हें मात्र 15 दिनों में ऑनलाइन प्राप्त हो गया, जिससे कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े।

ये भी पढ़े

पति की जीभ काटने के आरोप में पत्नी गिरफ्ता

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि प्रशासन डिजिटल गवर्नेस की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अधिक से अधिक प्रमाण पत्र और जनकल्याणकारी योजनाओं के आवेदन ऑनलाइन किए गए हैं। जिला योजना के अंतर्गत कृषि संबंधी सभी योजनाओं की प्रथम चरण की आवेदन प्रक्रिया भी ऑनलाइन कर दी गई है। ई-गवर्नेस प्रणाली शहरी ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रभावी साबित हो रही है, जिससे सरकारी सेवाओं का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित हो रहा है।

Spread the love

Delhi Uttar Pradesh Uttarakhand

यूपी में बारिश का दौर, दिल्ली में बादल; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में बारिश का नया दौर, दिल्ली में बादल; उत्तराखंड-हिमाचल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट Weather Update : देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है और कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर मध्य और दक्षिण भारत के अलग-अलग इलाकों में […]

Spread the love
Read More
Mallikarjun Kharge
Politics Uttarakhand

हल्द्वानी पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे, जनसभा से पहले कांग्रेस का धरना

जनसभा से पहले सियासी हलचल तेज Mallikarjun Kharge Haldwani: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे  शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे। यहां वह रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करेंगे। खरगे के कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है, वहीं जनसभा से पहले शहर में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। खरगे […]

Spread the love
Read More
Srishti Kandari death case
Crime News Uttarakhand

सृष्टि कंडारी मौत मामला: FIR के बाद CB-CID करेगी जांच, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

Srishti Kandari death case : उत्तराखंड के देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। शादी के कुछ ही महीनों बाद हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज, मानसिक […]

Spread the love
Read More