यूपी दिवस: प्रदेशभर में गूंजेगा जन जागरण का स्वर, नुक्कड़ नाटकों से जनता से होगा सीधा संवाद

  •  प्रदेश के 18 मंडलों में 54 स्थानों पर एक साथ होंगे नुक्कड़ नाटकों के आयोजन
  • शिक्षा, सरकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों पर आधारित होंगे कार्यक्रम
  •  सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से नामित नाट्य दल करेंगे प्रस्तुतियां
  • जनसामान्य तक योजनाओं की पहुंच और जागरूकता बढ़ाना है उद्देश्य: संदीप सिंह

लखनऊ। यूपी दिवस के अवसर पर इस वर्ष प्रदेशभर में जनजागरण को एक सशक्त सांस्कृतिक स्वर देने की तैयारी की गई है। 24 जनवरी को यूपी दिवस के उपलक्ष्य में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा नामित ‘ए’ श्रेणी के नुक्कड़ नाटक दलों के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में व्यापक स्तर पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और सामाजिक सरोकारों को आमजन तक सरल, प्रभावी और संवादात्मक माध्यम से पहुंचाना है। यूपी दिवस पर यह सांस्कृतिक पहल न केवल प्रदेश की समृद्ध लोकनाट्य परंपरा को सशक्त करेगी, बल्कि सरकार और जनता के बीच संवाद का सेतु भी बनेगी। नुक्कड़ नाटक जैसे प्रभावी माध्यम के जरिए जनजागरण का यह अभियान यूपी दिवस को एक अर्थपूर्ण, जीवंत और जनभागीदारी से जुड़ा उत्सव बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़े

निपुण भारत मिशन को जन-आंदोलन बनाने की तैयारी, 24 जनवरी को हर न्याय पंचायत में होगी ‘शिक्षा चौपाल’

बता दें कि प्रदेश के सभी 18 मंडलों के अंतर्गत चयनित जनपदों में यह अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक मंडल में तीन-तीन स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया जाएगा, जिससे कुल 54 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। इन नाटकों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक कुप्रथाओं के विरुद्ध जागरूकता, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा नागरिक कर्तव्यों जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। नुक्कड़ नाटक जनसंवाद का प्रभावी माध्यम हैं, जिनसे सरकारी योजनाओं और सामाजिक संदेशों को सीधे जनता तक पहुंचाया जा सकता है। यूपी दिवस पर यह पहल जन-जागरूकता और सहभागिता को और सशक्त बनाएगी।

  • संदीप सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश

कार्यक्रम का समन्वय करेंगे BSA

जारी निर्देशों के अनुसार, कार्यक्रम का समन्वय संबंधित जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से किया जाएगा। प्रत्येक जनपद में आयोजन स्थलों का चयन पूर्व में किया जाएगा ताकि अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम की गुणवत्ता एवं अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक प्रस्तुति के दौरान एक नामित अधिकारी की उपस्थिति भी अनिवार्य की गयी है।

ये भी पढ़े

विभागीय जेल परिक्षेत्रों पर IPS और DIG का कब्जा!

जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षाविदों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता भी होगी सुनिश्चित

कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया तथा विभागीय माध्यमों का उपयोग किया जाएगा। नुक्कड़ नाटकों के आयोजन के दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षाविदों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे यूपी दिवस को जनसंवाद और जनसरोकारों के उत्सव के रूप में मनाया जा सके। यूपी दिवस पर आयोजित नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से शिक्षा, सामाजिक चेतना और नागरिक दायित्वों का संदेश प्रभावी ढंग से दिया जाएगा। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, उद्देश्यपरक और अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए आयोजित किया जा रहा है।

  • मोनिका रानी, महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश

Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

कन्नौज/लखनऊ । यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के बीच कथित विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। इस मामले में भीम आर्मी प्रमुख और नेता चन्द्रशेखर आज़ाद ने खुलकर दखल देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चन्द्रशेखर ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिए तीन […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More