यूपी पुलिस की चौकसी पर सवाल: नए साल का आगाज ऐसा तो अंजाम क्या होगा

Police
  • पहले माह में करीब बीस कत्ल, दर्जनों लूट व चोरी
  • सूबे में तेजी से बढ़ रहा अपराध का ग्राफ, फिर भी कंट्रोल में है क्राइम
  • कहीं पर बदमाशों ने दिया घटना के अंजाम तो कहीं अपने ही अपनों का खून बहाया

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पुलिस के जिम्मेदार आलाधिकारियों के तमाम दावों के बावजूद यूपी में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नए साल यानी वर्ष 2026 के पहले माह में तकरीबन बीस हत्याएं और दर्जनों लूट व चोरी की सनसनीखेज वारदात प्रकाश में आई है। यूपी पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान का अपराधियों पर कोई असर नहीं दिख रहा है। बेखौफ बदमाशों ने जब चाहा और जहां चाहा संगीन घटनाओं को अंजाम देकर लाशें बिछा दी और पुलिस अपने-अपने इलाकों में गहन चेकिंग का दावा करती रही।

 फाइलों में सबकुछ ठीकठाक

पुलिस महकमा कानून-व्यवस्था को लेकर सबकुछ कंट्रोल में होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन उनके यहां दर्ज आंकड़े ही उन्हें झुठला रहे हैं। राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में इस साल शुरूआती दौर से लेकर बीस जनवरी 2026 के बीच हुई सनसनीखेज वारदातों ने क्राइम कंट्रोल की पोल खोलकर रख दी है। इन बीस दिनों में करीब बीस हत्याएं और दर्जनों लूट व चोरी हो चुकी हैं। नौ जनवरी 2026 को सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर हत्यारों ने शव को जी-20 चौराहे के पास झाड़ियों में फेंककर भाग निकले।

ये भी पढ़े

योगी सरकार को झटका: हाईकोर्ट ने प्राइवेट मदरसे को 24 घंटे में खोलने का दिया आदेश

इसी दिन बंथरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर फतेहगंज मार्ग स्थित अमावा जंगल में महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली। सात जनवरी को नगराम क्षेत्र के कुबहरा गांव निवासी 30 वर्षीय पूनम की हत्या कर दी गई। उसका कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। 16 जनवरी 2026 को सरोजनीनगर क्षेत्र के सहिजनपुर गांव से लापता हुए 30 वर्षीय किसान राजेन्द्र कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। 12 जनवरी को हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र में पति अनुप ने सुरक्षा में सेंध लगाते हुए थाना परिसर में ही सोनी की गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। 12 जनवरी को कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार के पास परसा गांव निवासी सिकंदर ने मां रूपा देवी और पत्नी प्रियंका की जान लेने के बाद हैवान ने उनका मांस खा लिया।

ये भी पढ़े

पीजीआई: युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

इसी दिन गाजियाबाद जिले के डासना क्षेत्र में कपड़े गंदे हुए तो सौतेली मां और पिता ने चार वर्षीय मासूम को मार डाला। आठ जनवरी को मेरठ जिले में दबंगों ने बेटी को अगवा कर विरोध करने पर उसकी मां सुनीता को हमला कर मौत के घाट उतार दिया। 19 जनवरी 2026 को एटा जिले के सुनहरी नगर नगला प्रेमी मोहल्ले में रहने वाले कलयुगी बेटे कमल सिंह ने अपने 70 वर्षीय पिता गंगा सिंह, 65 वर्षीय मां श्यामा देवी, 23 वर्षीय बेटी ज्योति व 40 वर्षीय पत्नी रत्ना देवी को बेरहमी से मौत की नींद सुला दिया। इस नरसंहार का मामला थमा भी नहीं कि 20 जनवरी 2026 को सहारनपुर जिले के सरसावा थाना क्षेत्र के कौशिक विहार कॉलोनी में अमीन अशोक राठी, उनकी पत्नी अंजिता, मां विद्यावती, बेटे कार्तिक और देव को किसी ने बेरहम ने मौत की नींद सुला दिया। पांचों लोगों की लाश कमरे में मिलने से हड़कंप मच गया। यही नहीं इस साल के शुरुआती दौर से लेकर 20 जनवरी 2026 के बीच लुटेरों और चोरों ने घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है।

Spread the love

Crime News

यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी: असलहों का जखीरा बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

भारी मात्रा में अवैध असलहा, कारतूस, नकदी व मोटरसाइकिल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : UP STF ने अवैध असलहों की तस्करी करने वाले पांच तस्करों को मंगलवार को पैडलेगंज गोरखपुर जिले से गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार अवैध पिस्टल, मैगजीन, एक रिवाल्वर, पांच कारतूस, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी व 1250 रुपए की […]

Spread the love
Read More
Crime News

बीकेटी: पत्नी की जान लेने के बाद पति ने खुदकुशी कर लगाया मौत को गले

बच्चों के स्कूल से आने के बाद घटना की हुई जानकारी मदारीपुर गांव में हुई वारदात से इलाके में फैली सनसनी पुलिस अधिकारी मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटे ए अहमद सौदागर Lucknow : मड़ियांव में बुजुर्ग की हत्या, कृष्णानगर में मजदूर व महिला की हुई हत्या के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा

काइगर से टकराकर पलटी अर्टिगा, छह घायल राहत की बात यह है कि हादसा बेहद भीषण होने के बावजूद सभी लोग सुरक्षित हैं और बड़ी अनहोनी टल गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां सभी घायल खतरे से बाहर बताए जाते हैं। उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: जिले के नौतनवां कस्बे के […]

Spread the love
Read More