पीजीआई: युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Hatya NayaLook
  • उतरेठिया क्षेत्र में हुई घटना का मामला, पुलिस मौके पर

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सूबे में हत्या किए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। एटा जिले में चार लोगों और बीते नगराम क्षेत्र में महिला की हुई हत्या का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि पीजीआई थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक प्रदीप सिंह नाम के युवक की चाकू मारकर मौत की नींद सुला दिया। सरे शाम हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर कातिल की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े

योगी सरकार का स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से सवाल, आप क्यों लिखते हैं शंकराचार्य

जानकारी के मुताबिक सोमवार देर शाम पीजीआई थाना क्षेत्र के उतरेठिया के पास कानपुर देहात निवासी प्रदीप कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि इस सनसनीखेज वारदात को रामबिलास नाम के शख्स ने अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मामले की छानबीन कर घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस पुरानी रंजिश सहित कई बिंदुओं पर पड़ताल कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के मुताबिक संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि जल्द ही हत्यारे सलाखों के पीछे होंगे।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

ग्रहों की चाल का आपकी राशि पर क्या होगा असर?

Today’s Horoscope मेष : व्यापार-व्यवसाय उत्तम रहेगा। निजी समस्या का समाधान होगा। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफा भी मिले। कुल मिलाकर फायदेमंद दिन है। लेकिन आंखें बंद करके किसी पर यकीन न करें। मेहमानों का आवागमन बना रहेगा। वृषभ : कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण […]

Spread the love
Read More
Journalist
Central UP homeslider

मान्यता प्राप्त पत्रकार ही असली पत्रकार? हजरतगंज की घटना ने खड़े किए कई सवाल

Journalist पत्रकार कौन यह तय करने का अधिकार मान्यता प्राप्त पत्रकार संगठन को कबसे? ध्यान रहे पत्रकार वही जिसे सामाजिक व किसी अखबार संस्था की मान्यता हो। सरकारी मान्यता प्राप्त पत्रकार कभी सरकार के गलत फैसलों की आलोचना लिख सकता है क्या? विजय श्रीवास्तव लखनऊ । लखनऊ में पिछले दिनों हज़रत गंज चौराहे पर अजीबोगरीब […]

Spread the love
Read More
High Court
Crime News homeslider Uttar Pradesh

टिक्की में मिला कीड़ा, लोगों मे हड़कंप, रायबरेली रोड स्थित RMB रेस्टोरेंट पर उठे सवाल

High Court लखनऊ उच्च न्यायालय के अधिवक्ता के साथ घटित हुई घटना अपनी बहन के साथ रेस्टोरेंट पहुंचे थे पाठक, टाल मटोल करते रहे कर्मचारी राजधानी लखनऊ के रायबरेली रोड स्थित आरएमबी (RMB) रेस्टोरेंट में परोसी गई टिक्की में कथित तौर पर कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद रेस्टोरेंट की स्वच्छता […]

Spread the love
Read More