बीकेटी: कंटेनर चालक की हत्या, खून से लथपथ शव केबिन में पड़ा मिलने से फैली सनसनी

Murder
  • इन्दौराबाग मोड़ पर हुई घटना का मामला, पुलिस मौके पर

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र के उतरेठिया और मलिहाबाद क्षेत्र में मंगलवार को दो लोगों की हुई निर्मम हत्या का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब बीकेटी थाना क्षेत्र में एक कंटेनर चालक की हत्या कर हत्यारों ने सनसनी फैला दी। बुधवार सुबह चालक का खून से लथपथ शव कंटेनर (ट्रक) की केबिन में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़े

उत्तराखंड में होमगार्ड वर्दी और डंडा खरीद घोटाले को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला

पुलिस के मुताबिक मृतक की शिनाख्त सीतापुर जिले के रामकोट थाना क्षेत्र स्थित नन्सोहा इन्दापुर गांव निवासी 37 वर्षीय राममूर्ति पुत्र छोटे लाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात से कंटेनर ट्रक यूपी 81 बी टी 9234 इन्दौराबा मोड़ के पास खड़ा था। बुधवार सुबह आने जाने वाले राहगीरों की नजर कंटेनर की ओर गई तो उनके होश उड़ गए। देखा कि ट्रक केबिन का गेट खुला था और केबिन में चालक की लाश पड़ी थी। यह देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू की। चालक के चेहरे पर चोट के निशान थे, इससे आंशका जताई जा रही है कि लूट का विरोध करने पर हत्यारे मौत की नींद सुला दिया।

ये भी पढ़े

ईयू के साथ एफटीए समझौते पर स्पेन ने भारत को बताया ‘भरोसेमंद साझेदार’

पुलिस के मुताबिक जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि कंटेनर चालक दो पहिया वाहन लादकर हरिद्वार से जनपद गाजीपुर की ओर जा रहा था। पुलिस के मुताबिक शव की पहचान होने के बाद इस मामले की जानकारी घरवालों को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर गहनता से पड़ताल की जा रही है। वहीं चालक के साथ खलासी कौन था इसका पता नहीं चल पाया है। आंशका जताई जा रही है कि ऐसा तो नहीं कि कंटेनर ट्रक चालक राममूर्ति और खलासी के बीच कहासुनी हुई और वह घटना को अंजाम देकर भाग निकला। जांच-पड़ताल में जुटे पुलिस अफसरों का कहना है कि इससे इन्कार नहीं किया जा सकता, लिहाजा कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है।

Spread the love

homeslider Politics Uttar Pradesh

मसौली में सपा की PDA जन चौपाल, चुनावी तैयारी पर जोर

Masauli, Barabanki : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता संघर्षशील है जो हमेशा अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर लोगो को मान सम्मान दिलाने में पीछे नही रहते है। आने वाले विधानसभा चुनाव में आप सभी लोग एकजुट होकर जुमलेबाज सरकार को उखाड़ फेंके। उक्त बातें रविवार को विश्वनाथ मैरिज लान मसौली के प्रांगण में समाजवादी पार्टी विधानसभा जैदपुर […]

Spread the love
Read More
Crime News

तीन सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों हिस्ट्री शीट हुई खत्म

मौत के बाद दोनों मृतक हिस्ट्रीशीटर के खाका को पुलिस ने किया नष्ट ए अहमद सौदागर Lucknow : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के निर्देशन में सूचीबद्ध बदमाशों की निगरानी व मृतक हिस्ट्रीशीटरों के खाका नष्ट करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो मृतक सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों का खाका नष्ट किया गया है। नाका […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

कृष्णानगर: खुद को पुलिसकर्मी बता कारोबारी को अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजफाश

छह अपहरणकर्ता गिरफ्तार, फर्जी पुलिस अधिकारी का आईडी कार्ड, दो तमंचा, कारतूस, दो लाख पचास हजार रुपए की नकदी व घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : कृष्णानगर क्षेत्र स्थित अपने दफ्तर से निकलते ही खुद को पुलिस अधिकारी बता कारोबारी सुदर्शन घोस को दिनदहाड़े अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह […]

Spread the love
Read More