फिल्म ‘खोसला का घोसला’ का सीक्वल शानदार होगा : अनुपम खेर

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि उनकी सुपरहिट फिल्म ‘खोसला का घोसला’ का सीक्वल शानदार होगा। अनुपम खेर अपनी आने वाली फिल्म ‘खोसला का घोसला दो’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म वर्ष 2006 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म खोसला का घोसला की सीक्वल है। अनुपम खेर ने फिल्म खोसला का घोसला दो के बारे में एक अपडेट दी है और टीम का शुक्रिया अदा किया है।

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने फिल्म ‘खोसला का घोसला दो’ के सेट की झलकियां दिखाई हैं। अनुपम खेर वीडियो में अपने पसंदीदा किरदार ‘खोसला’ के रूप में नजर आ रहे हैं। उनके साथ रणवीर शौरी, किरण जुनेजा और परवीन डबास भी हैं। एक क्लिप में अनुपम खेर अपने साथी कलाकारों के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

अनुपम खेर ने पोस्ट में लिखा ‘मैंने ‘खोसला का घोसला दो’ का 90 प्रतिशत हिस्सा पूरा कर लिया है। मेरा दिल शुक्रगुजार है। यह थका देने वाला लेकिन रोमांचक अनुभव था। फिल्म का सीक्वल शानदार होगा। सभी कलाकार, सभी टेक्नीशियन, राइटर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और यूनिट मेंबर्स का धन्यवाद। आपसे दोबारा मिलने का इंतजार रहेगा। बाकी शूटिंग के लिए शुभकामनाएं।(वार्ता)

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

UP घूमना है तो यह खुशखबरी आपके लिए हैं… जानकर मन हो जाएगा प्रसन्न

उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की अनूठी पहल से आपका मजा हो जाएगा चौगुना लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (UPSTDC) जल्द ही पर्यटन को नई दिशा देने वाली अनूठी पहल शुरू करने जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए इको टूरिज्म वैन सेवा शुरू की जाएगी। परियोजना […]

Read More
Central UP homeslider

इंदिरा नगर में गेट को लेकर टकराव: नगर निगम कार्रवाई पर भड़के निवासी, नाबालिग से ताला तुड़वाने का आरोप

नया लुक संवाददाता लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित सेक्टर–25 में उस समय विवाद गहरा गया जब नगर निगम की टीम कॉलोनी के सुरक्षा गेट को हटाने के लिए मौके पर पहुंच गई। टीम द्वारा गेट का ताला तोड़ने की कोशिश किए जाने की खबर फैलते ही स्थानीय निवासियों में भारी रोष फैल गया […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

युद्ध की अफवाह के बीच भारत में इस ‘चीज’ के लिए मची अफरा-तफरी!

गैस एजेंसियों पर लंबी लाइन, 1500 रुपये में सिलेंडर की ब्लैकिंग की चर्चा प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद ने चेताया कि ऐसा करता कोई दिखते करें जबरदस्त कार्रवाई नया लुक संवाददाता गोरखपुर/लखनऊ। पश्चिम मध्य एशिया में चल रहे तनानती के बीच भारत के लिए बड़ी परेशानी खड़ी होती दिख रही है। ईरान, यूनाइडेट स्टेट, और इजरायल […]

Read More