विभूतिखंड: निर्माणाधीन इमारत से गिरकर एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस नशेड़ी बता झाड़ा पल्ला

death sixteen nine 2 sixteen nine e1714980622977
  • पुलिस का दावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी मौत की वजह
  • आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही पड़ताल
  • विराज खंड के पास हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड क्षेत्र के एक निर्माणाधीन इमारत में काम करने वाले एक मजदूर की निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार सुबह उसका शव इमारत के चौथी मंजिल पर बने अर्धनिर्मित कमरे में पड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का दावा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि अधिक शराब पीने से मजदूर की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है, लिहाजा आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाला जा रहा है।

विभूतिखंड थाना क्षेत्र के विराज खंड के पास स्थित प्लाट नंबर सीपी- 127 में निर्माण चल रहा है। यहां पर काम करने वाले अंबेडकरनगर जिले के बसखारी थाना क्षेत्र स्थित टड़वा मंझरिया गांव निवासी 35 वर्षीय संजय निषाद पुत्र राम गणेश की निर्माणाधीन इमारत से गिरकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के मुताबिक इस इमारत में काम करने वाले दो मजदूरों जगदीश निषाद व शिवम निषाद ने पूछताछ में बताया कि संजय निषाद शराब पीने का आदी था। साथ में काम करने वाले मजदूरों ने पुलिस को बताया कि रोज की तरह रविवार को भी शराब पीकर अर्धनिर्मित कमरे में सोया था।

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह उसके साथियों ने संजय निषाद को देखा कि वह घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। यह देख इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर मृतक को नशेड़ी बता अपना पल्ला झाड़ लिया, जबकि शरीर पर चोट के निशान हैं। घटनास्थल इस बात की साफ गवाही दे रहा है कि किसी बात को लेकर किसी से हुई कहासुनी के बीच धक्का-मुक्की से संजय की गिरकर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक इससे इन्कार नहीं किया जा सकता, लिहाजा कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले मृतक के घरवालों को सूचना दे दी गई है।

Spread the love

FIR
Crime News homeslider

गोमतीनगर: महिला आरक्षी आकांक्षा भट्ट की प्रताड़ना से तंग आकर सिपाही आकाश यादव ने दी थी जान

FIR पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद मौत कांड का खुला राज ए अहमद सौदागर लखनऊ। गोमतीनगर थाने में तैनात 2019 बैच के सिपाही आकाश यादव मौत कांड मामले में गोमतीनगर पुलिस ने इसी थाने में तैनात महिला आरक्षी आकांक्षा भट्ट के खिलाफ आकाश को खुदकुशी के लिए उकसाने की कोशिश का […]

Spread the love
Read More
love marriage
Crime News homeslider

इटावा: प्रेम विवाह के तीन वर्ष बाद पति से कहासुनी के बाद महिला सिपाही ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

love marriage  सैफई थाने में तैनात थी महिला आरक्षी, सिविल पुलिस लाइन में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। घरेलू कलह, प्रेम प्रसंग या फिर कोई और वजह को लेकर पुलिसकर्मियों द्वारा जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाने में तैनात सिपाही आकाश यादव की हुई मौत […]

Spread the love
Read More
Crime News

घर में घुसकर मारपीट, नकदी और जेवर ले जाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

रामसनेहीघाट बाराबंकी। कोतवाली असंद्रा क्षेत्र के तोरई गांव में घर में घुसकर मारपीट करने और नकदी व जेवरात ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता शांति पत्नी रमेश रावत की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   पीड़िता के मुताबिक,बीती शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे वह […]

Spread the love
Read More