Headline

चीन के इनर मंगोलिया क्षेत्र में एक फैक्टरी में विस्फोट में दो लोगों की मौत, 84 घायल

बीजिंग। चीन के इनर मंगोलिया क्षेत्र में एक इस्पात कारखाने में रविवार को हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और 84 घायल हो गए जबकि आठ लोग लापता हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने फैक्टरी के अधिकारियों को हिरासत में ले लिया है। बाओतो शहर के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि फैक्टरी में भाप और उच्च तापमान वाले पानी को रखने के लिए बनाए गए एक दाबयुक्त भंडारण टैंक में विस्फोट हुआ।

यह धमाका रविवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब तीन बजे बाओतो शहर स्थित ‘बाओगांग यूनाइटेड स्टील’ संयंत्र में हुआ, जिससे आसपास के इलाकों में भी तेज कंपन महसूस किया गया। बाओतो शहर के सूचना कार्यालय के एक प्रतिनिधि ने सोमवार सुबह एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राहत एवं बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटा हुआ है। सरकारी मीडिया के अनुसार, बाओगांग यूनाइटेड स्टील सरकार के स्वामित्व वाली एक बड़ी कंपनी है। (एपी/भाषा)

homeslider National Politics Raj Dharm UP State Uttar Pradesh

सत्ता, संगठन और सोनिया, कांग्रेस में सोनिया की भूमिका

साल 2004 की 17 मई भारतीय राजनीति का एक ऐसा दिन था, जब सत्ता, संवैधानिकता और राजनीतिक नैरेटिव तीनों एक साथ आमने-सामने खड़े दिखाई दिए। उस समय सोनिया गांधी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया और तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सामने एक जटिल परिस्थिति खड़ी हो गई। सवाल केवल बहुमत का नहीं […]

Read More
International

नए BCCI ऑफिस और बेहतर कनेक्टिविटी से भारत-भूटान संबंध और मजबूत हुए

   शाश्वत तिवारी फुंटशोलिंग। भूटान में भारतीय दूतावास ने हाल ही में फुंटशोलिंग में भूटान चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (BCCI) ) के क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन की घोषणा की। इस समारोह में मिशन के उप प्रमुख अनिकेत जी. मांडवगने और  BCCI के अध्यक्ष टैंडी वांगचुक शामिल हुए। एक बयान में BCCI  ने नए कार्यालय के […]

Read More
homeslider International

‘होर्मुज खोलो, नहीं तो तबाही तय’-डोनाल्ड ट्रम्प की ईरान को कड़ी चेतावनी

अमेरिका। वॉशिंगटन से बड़ी खबर सामने आई है, जहां अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ जारी तनाव के बीच एक बार फिर सख्त चेतावनी दी है। ट्रंप ने साफ कहा है कि यदि ईरान जल्द समझौता नहीं करता और होरमुज़ जलसंधि को व्यापार के लिए नहीं खोलता, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने […]

Read More