एटा में सामूहिक नरसंहार से इलाके में दहशत

death sixteen nine 2 sixteen nine e1714980622977
  • एक ही परिवार के चार लोगों का कत्ल
  • डीआईजी सहित आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे
  • फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी की घंटों छानबीन
  • पुलिस रंजिश सहित कई बिंदुओं पर गहनता से कर रही पड़ताल

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सूबे बेखौफ बदमाशों का आतंक थम नहीं रहा है। एटा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के नगला प्रेमी मोहल्ले में सोमवार को दिनदहाड़े एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या कर कातिलों ने मौत के घाट उतार दिया। इस जघन्य वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी, एसपी सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ गहन पड़ताल की।

ये भी पढ़े

वर्दी को किया दागदार: घूसखोर दरोगा व कंप्यूटर ऑपरेटर 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक एटा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित नगला प्रेमी मोहल्ले में सोमवार को दिनदहाड़े एक घर में धावा बोल दिया। बताया जा रहा है कि घर में दाखिल होते ही बदमाशों ने परिवार को गन प्वाइंट पर ले लिया और 70 वर्षीय डॉ गंगा सिंह शाक्य, उनकी 20 वर्षीय नातिन ज्योति, 40 वर्षीय रत्ना देवी और उनकी पत्नी 65 वर्षीय श्यामा देवी को किसी धारदार हथियार से हमला कर मौत की नींद सुला दिया। एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन अलीगढ़ मंडल के डीआईजी प्रभाकर चौधरी और आगरा जोन की एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोनों मौके पर पहुंचे अफसरों ने गहनता से घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ये भी पढ़े

वाह रे कानून: गैंगरेप की पीड़िता इंसाफ के इंतजार में चल बसी, लेकिन नहीं मिला इंसाफ

पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वॉड को बुलाया है और फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। मृतकों के घर की दहलीज भारी भीड़ जमा है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इस बीच सामने आया है कि मृतक गंगा सिंह शाक्य के बेटे कमल सिंह का बेटा देवांश घटना के समय घर पर मौजूद नहीं था। वह सुनहरी नगर स्थित कलावती सरस्वती स्कूल में कक्षा पांचवीं का छात्र है। स्कूल की छुट्टी के बाद जब वह घर लौटा तो पुलिस ने उससे भी पूछताछ की। देवांश अपने पिता कमल सिंह के साथ है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस रंजिश सहित कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर कातिलों की तलाश शुरू कर दी है।

Spread the love

Untitled 6 copy
Crime News homeslider Uttar Pradesh

महराजगंज कचहरी में महिलाओं की पिटाई, मौके पर मची अफरा-तफरी

महिलाएं चीखती रहीं और हमलावर लात-घूंसा बरसाते रहे ए अहमद सौदागर Lucknow:  किसी बात को लेकर दो महिलाओं को दो हमलावरों ने वकील और पुलिसकर्मियों के सामने जानवरों सलीका व्यवहार कर इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। महाराजगंज की भरी कचहरी में बेखौफ दबंगों ने दो महिलाओं को लात-घूंसों से पिटाई कर घसीट दिया।   […]

Spread the love
Read More
Untitled 3 copy
Crime News

उन्नाव: पड़ोसी ने कारोबारी को चाकू मारकर किया जख्मी, इलाके में फैली सनसनी

पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने दिया घटना को अंजाम सिकंदरपुर सरोसी गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: सूबे में सिलसिलेवार हो रही सनसनीखेज घटनाओं की कड़ी में शुक्रवार देर रात उन्नाव जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर सरोसी गांव में किसी बात को लेकर पड़ोसी शहबान बुजुर्ग कारोबारी नरेश […]

Spread the love
Read More
Agra
Crime News Uttar Pradesh

140 की रफ्तार बनी काल! आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर क्रेटा पलटी, 3 लोगों की मौत

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा डौकी थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बाजिदपुर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि दिल्ली से बलिया जा रही क्रेटा कार तेज रफ्तार में […]

Spread the love
Read More