चकराता में खाई में कार गिरने से मेजर शुभम सैनी की मौत

देहरादून। उत्‍तराखंड के चकराता में दुखद हादसा हो गया। शनिवार को भारतीय सेना के मेजर शुभम सैनी की कार 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मेजर की मौत हो गई। यह घटना छावनी क्षेत्र में बंगला नंबर 10 के पास हुई। बताया जा रहा है कि मेजर की कार अनियंत्रित हो गई थी। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी।

मेजर शुभम सैनी सेना के चकराता स्थित मुख्यालय में तैनात थे। उन्हें गंभीर हालत में सैनिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रोहटा ब्लाक क्षेत्र के घसौली गांव निवासी 27 वर्षीय मेजर शुभम सैनी अपनी कार से जा रहे थे। अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सैन्यकर्मियों ने उन्हें खाई से बाहर निकाला।

सेना के अधिकारियों ने बताया कि शुभम सैनी वर्ष 2019 में कमीशन के माध्यम से सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर भर्ती हुए थे। प्रमोशन के बाद वह मेजर बने थे। चकराता थाने के पुलिस के अनुसार, पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पार्थिव शरीर को घरवालों को सौंप दिया गया है।

Crime News Uttar Pradesh

हल्द्वानी मंडी में युवक-युवती की पत्थरों से कुचलकर निर्मम हत्या

हल्द्वानी। शहर में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब बरेली रोड स्थित नवीन मंडी क्षेत्र की गल्ला मंडी में एक युवक और युवती के शव संदिग्ध अवस्था में मिले। दोनों की बेरहमी से पत्थर से कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल […]

Read More
Crime News homeslider

मुजफ्फरनगर: इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, चार पुलिसकर्मी घायल

एसपी देहात के बुलेट प्रूफ जैकेट में धंसी गोली, बाल-बाल बचे पुलिस को मौके से एक कार्बाइन, एक पिस्टल और लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद अमजद पर पर था पचास हजार का इनाम, कुख्यात बदमाश पर चालीस मुकदमे हैं दर्ज    ए अहमद सौदागर लखनऊ। लूट, डकैती, हत्या सहित अन्य घटनाओं को अंजाम देकर फरार चल […]

Read More
Crime News

पति के खिलाफ दहेज हत्या का दर्ज हुआ मुकदमा

मंगलवार की सुबह कमरे के अंदर फंदे से सन्दिग्ध परिस्थियो में लटकता मिला था शव महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सांखी का मामला कुशीनगर जिले के मृतका के पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा आशुतोष मिश्रा संत कबीर नगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सांखी में प्रेम विवाह करके पति के साथ रह रही […]

Read More