मसूरी के केंपटी फॉल क्षेत्र में खाई में गिरी कार, एक की मौत

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। केंपटी फॉल क्षेत्र के कांडीखाल के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान विजय कुमार (पुत्र प्रदीप कुमार) के रूप में हुई है। वह कंधाला ग्रामीण, कैराना, जनपद शामली (उत्तर प्रदेश) का निवासी था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय कुमार अपने दोस्तों के साथ मसूरी घूमने आया था। शनिवार रात उसके दोस्त होटल में रुक गए थे, जबकि विजय अपनी कार में ही था। रविवार सुबह जब दोस्तों ने होटल के बाहर विजय की कार नहीं देखी और फोन करने पर भी उससे संपर्क नहीं हो पाया, तो उन्होंने इसकी सूचना मसूरी पुलिस को दी।

Crime News

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स: एक करोड़ की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

507 ग्राम अवैध हेरोइन, एक स्कूटी व 1,120 रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर लखनऊ। मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए ANTF बाराबंकी टीम ने सोमवार को ठाकुरगंज पुलिस के सहयोग से रोशनाबाद कालोनी के पास से एक आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। एएनटीएफ टीम को […]

Read More
Crime News

शिक्षक ही निकला भक्षक: किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार

सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। आखिर समाज किधर जा रहा है, जिस शिक्षक के यहां घरवाले अपनी 13 वर्षीय मासूम बच्ची को ट्यूशन पढ़ाने के लिए भेजते थे, वही उसकी आबरू पर डाका डालकर गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित कर दिया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर […]

Read More
Crime News

मड़ियांव: बंद मकानों में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

सरगना सहित दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी के गहने, मोबाइल फोन मोटरसाइकिल व 8,800 रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर लखनऊ। बेधड़क होकर बंद मकानों का ताला तोड़कर लूटपाट और चोरी करने वाले गिरोह गिरोह का खुलासा कर उत्तरी जोन की क्राइम ब्रांच व मड़ियांव पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को दो […]

Read More