दिल्ली से बागडोगरा जा फ्लाइट में बम होने की सूचना से हड़कंप

Untitled 6 copy 18
  • टिशू पेपर पर लिखी मिली चिठ्ठी यात्रियों में मचा कोहराम
  • लखनऊ हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई
  • फ्लाइट में सवार यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ छानबीन कर रही है
  • बम होने की खबर मिलते ही हम निरोधक दस्ते के साथ सुरक्षा एजेंसियां जांच-पड़ताल में जुटी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर रविवार सुबह पौने नौ बजे उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर 6E-6650 में बम होने की सूचना मिली। इस दौरान फ्लाइट को इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ हवाई अड्डे पर करा लिया गया। फ्लाइट के में हाथ से लिखा हुआ टिशू पेपर पर मिला, जिसमें लिखा था कि प्लेन में बम है। बताया जा रहा है कि विमान को आइसोलेशन बे में पार्क कराया गया। फ्लाइट में 222 यात्री व आठ मासूम बच्चे सवार थे, जबकि दो पायलट व पांच क्रू मेंबर मौजूद थे। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए। सुरक्षा एजेंसियां भी जांच में जुट गई।

ये भी पढ़े

छी छी, फेमस होने के लिए इस एक्ट्रेस ने उठाया इतना घिनौना कदम, फोटो देखकर आप भी रह जायेंगे भौचक्के

जबकि आतंकवाद निरोधक दस्ता व पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर 6E-6650 दिल्ली से बागडोगरा जा रही थी कि इसी दौरान हाथ से लिखा एक टिशू पेपर पर मिला, जिसमें लिखा था कि प्लेन में बम है। यह सुनते ही जहाज में सफर कर रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया और चीख-पुकार शुरू हो गई। अचानक बम होने की खबर मिलते ही पायलट रडार द्वारा मेसेज देते हुए लखनऊ हवाई अड्डे पर रविवार सुबह पौने नौ बजे उतार दिया।

ये भी पढ़े

पहले बॉयफ्रेंड को बेड में छुपाया, पकड़ी गई तो दिया इतना ऊटपटांग जवाब कि सुनकर रह जाएंगे दंग

बताया जा रहा है कि टिशू पेपर पर हाथ से लिखा था कि बम है। तभी किसी यात्री की अचानक उस पर नजर पड़ी। वह इधर-उधर न देखते हुए सीधे शोर मचाना शुरू कर दिया। फ्लाइट पर बैठे सभी यात्री यह सुनकर परेशान हो गए। यात्रियों ने क्रू मेंम्बर को बताया। एयरपोर्ट प्रबंधन ने जानकारी लगते ही। जांच के निर्देश दे दिए। बम होने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस एटीएस, बम निरोधक दस्ते, जांच एजेंसियों के साथ मौके पर पहुंची और मामले की गहनता से छानबीन शुरू की। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में कुल 222, यात्री, आठ मासूम बच्चे, दो पायलट व पांच क्रू मेंबर मौजूद थे।

 हवाई अड्डे पर हाईअलर्ट

दिल्ली से बागडोगरा जा रही फ्लाइट में बम होने की खबर मिलते ही पुलिस अफसरों के होश उड़ा दिए। पूरे एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के साथ ही हाईअलर्ट भी जारी कर दिया गया है। हवाई अड्डे परिसर से लेकर बाहर तक भी चौकसी बढ़ा दी गई है।

Spread the love

Punjab Haryana High Court
Crime News

लिव-इन रिलेशनशिप मामले में कोर्ट का बड़ा आदेश, सुरक्षा देने से इनकार

Punjab Haryana High Court : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने एक लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे कपल की पुलिस सुरक्षा की मांग को खारिज कर दिया। यह मामला उस समय सामने आया जब एक याचिका में कपल ने दावा किया कि वे बालिग हैं, एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और भविष्य में शादी करना चाहते […]

Spread the love
Read More
Paharganj sex racket busted
Crime News

पहाड़गंज में स्पा की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का खेल

Paharganj sex racket busted : दिल्ली के मध्य जिले के पहाड़गंज इलाके में पुलिस ने एक स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित अवैध रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि मौके से पांच महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। डिकॉय ऑपरेशन से हुआ […]

Spread the love
Read More
Trump birthday Iran deal
homeslider International

ट्रंप के जन्मदिन पर नहीं हुई डील: ईरान ने आधी रात बाद क्यों किया फैसला?

Trump birthday Iran deal : अंतरराष्ट्रीय राजनीति में कई बार घटनाएं सिर्फ समझौतों तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि उनके पीछे भावनाएं, प्रतीक और संदेश भी छिपे होते हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प मामला अमेरिका और ईरान के बीच हुए हालिया शांति समझौते में देखने को मिला, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। […]

Spread the love
Read More