दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में अर्चना सिंह का शोध प्रबंध ” नारी समस्या सशक्तिकरण और मानवता ” पुस्तक रूप में उपलब्ध

Untitled 2 copy 19
  • अर्चना सिंह का शोध प्रबंध “नारी समस्या सशक्तिकरण और मानवता” की पुस्तक रूप में बिक्री प्रारंभ
  • महाराजगंज जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत हैं लेखिका अर्चना सिंह

महराजगंज । नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला पुस्तकों के वैश्विक उत्सव के रूप में आयोजित 2026 का 53 वाँ संस्करण दिनांक 10 से 18 जनवरी 2026 तक नई दिल्ली के “भारत मंडपम” प्रगति मैदान में आयोजित किया गया। यह मेला प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से रात्रि 8:00 तक खुला है और इस वर्ष प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है।

शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से राष्ट्रीय पुस्तक न्यास द्वारा आयोजित इस मेले में देश-विदेश के 1000 से अधिक प्रकाशक भाग ले रहे हैं और विभिन्न पवेलियन पर चर्चा, पुस्तक विमोचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के कारण यह मेला साहित्य प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसी मेले में उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जनपद के लिए उस समय गर्व का क्षण सामने आया जब महाराजगंज जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत शिक्षिका  अर्चना सिंह का शोध प्रबंध “नारी समस्या सशक्तिकरण और मानवता “की पुस्तक रूप में बिक्री प्रारंभ हो गई।

यह पुस्तक भारत सरकार में पंजीकृत जिज्ञासा प्रशासन के स्टॉल नंबर 28 पर हाल दो/तीन में प्रदर्शित है यहां पाठक इसे खरीद सकते हैं। मेले में लेखिका ने साहित्य प्रेमियों, शिक्षकों और शिक्षार्थियों से पुस्तक मेला में पहुँच कर पुस्तक क्रय करने की अपील की हैl मेले में इस पुस्तक पर 30 से 35% तक छूट दी जा रही है साथ ही यह पुस्तक अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध है।

Spread the love

homeslider National Uttar Pradesh

बृजभूषण से सुलह के बाद बाबा रामदेव का बड़ा बयान

New Delhi: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद के सुलझने के संकेत मिले हैं। रामदेव ने भी इस दिशा में स्पष्ट […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

चंदा चोरी के बाद अब वोट चोरी भी हुई साबित

CEC को निलंबित कर मुकदमा दर्ज करेः प्रमोद कुमार New Delhi: कांग्रेस सांसद और उप नेता राज्यसभा प्रमोद तिवारी ने कहा है कि भगवान श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी के बाद ‘‘मोदी सरकार’’ की संविधान तथा लोकतन्त्र की हत्या करके भारतीय जनतापार्टी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अपवित्र गठबन्धन से […]

Spread the love
Read More
Pradosh Vrat Today
homeslider Religion

प्रदोष व्रत आज

Pradosh Vrat Today: प्रदोष व्रत हिन्दू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण व्रत है, जो भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। यह व्रत हर महीने के दोनों पक्षों (कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष) की त्रयोदशी तिथि (13वें दिन) रखा जाता है। इस प्रकार एक साल में कुल 24 प्रदोष व्रत आते हैं। […]

Spread the love
Read More