- अर्चना सिंह का शोध प्रबंध “नारी समस्या सशक्तिकरण और मानवता” की पुस्तक रूप में बिक्री प्रारंभ
- महाराजगंज जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत हैं लेखिका अर्चना सिंह
महराजगंज । नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला पुस्तकों के वैश्विक उत्सव के रूप में आयोजित 2026 का 53 वाँ संस्करण दिनांक 10 से 18 जनवरी 2026 तक नई दिल्ली के “भारत मंडपम” प्रगति मैदान में आयोजित किया गया। यह मेला प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से रात्रि 8:00 तक खुला है और इस वर्ष प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है।
शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से राष्ट्रीय पुस्तक न्यास द्वारा आयोजित इस मेले में देश-विदेश के 1000 से अधिक प्रकाशक भाग ले रहे हैं और विभिन्न पवेलियन पर चर्चा, पुस्तक विमोचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के कारण यह मेला साहित्य प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसी मेले में उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जनपद के लिए उस समय गर्व का क्षण सामने आया जब महाराजगंज जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत शिक्षिका अर्चना सिंह का शोध प्रबंध “नारी समस्या सशक्तिकरण और मानवता “की पुस्तक रूप में बिक्री प्रारंभ हो गई।

यह पुस्तक भारत सरकार में पंजीकृत जिज्ञासा प्रशासन के स्टॉल नंबर 28 पर हाल दो/तीन में प्रदर्शित है यहां पाठक इसे खरीद सकते हैं। मेले में लेखिका ने साहित्य प्रेमियों, शिक्षकों और शिक्षार्थियों से पुस्तक मेला में पहुँच कर पुस्तक क्रय करने की अपील की हैl मेले में इस पुस्तक पर 30 से 35% तक छूट दी जा रही है साथ ही यह पुस्तक अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध है।
