अब पंजाबी गायक को मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस गैंग ने धमकाया

lawrence bishnoi 1768622409

देश के मशहूर बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर बी प्राक को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जान से मारने की धमकी दी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बी प्राक से 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। गैंग के द्वारा सिंगर बी प्राक के साथी दिलनूर को कॉल करके 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। गैंग के द्वारा एक हफ्ते में पैसे देने के लिए कहा गया है। इस मामले में मोहाली में शिकायत दर्ज कराई गई है।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मांगने वाले कॉलर ने खुद का नाम आरजू बिश्नोई बताया है। बी प्राक को दी गई धमकी में कहा गया है कि “10 करोड़ रुपए दो, नहीं तो मिट्टी में मिला देंगे।”

क्या है पूरा मामला?
पंजाबी सिंगर दिलनूर ने धमकी भरा कॉल आने के बाद SSP मोहाली के पास शिकायत दर्ज कराई है। उनकी शिकायत के मुताबिक, कॉल करने वाले ने खुद को आरजू बिश्नोई बताया और दिलनूर से कहा कि वह अपने दोस्त, बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर बी प्राक को बताएं कि वह 10 करोड़ रुपये की फिरौती दे दें, नहीं तो एक हफ्ते के अंदर बुरे नतीजे होंगे।

इंदौर वनडे से पहले विराट कोहली और कुलदीप यादव महाकाल के दरबार में…

बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई देश का कुख्यात गैंगेस्टर है, जो इस समय जेल में बंद है और वहां से ऑपरेट करता है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी लॉरेंस का नाम सामने आया था।
दिलनूर की शिकायत के अनुसार, 5 जनवरी को उन्हें एक विदेशी नंबर से दो मिस्ड कॉल आए, जिनका उन्होंने जवाब नहीं दिया। 6 जनवरी को उन्हें एक दूसरे विदेशी नंबर से कॉल आया। जब दिलनूर ने कॉल उठाया और बातचीत संदिग्ध लगी, तो उन्होंने फोन काट दिया। इसके तुरंत बाद, उन्हें एक वॉइस मैसेज मिला जिसमें फिरौती की धमकी थी। ऑडियो मैसेज में, कॉल करने वाले ने कथित तौर पर कहा कि एक हफ्ते के अंदर 10 करोड़ रुपये देने होंगे, नहीं तो बी प्राक को गंभीर नुकसान होगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

homeslider National

मोदी और ताकाइची की मुलाकात: AI, सेमीकंडक्टर और आर्थिक साझेदारी पर फोकस

  Japan PM India visit : हैदराबाद हाउस में आयोजित भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने के लिए कई समझौतों और सहयोग ज्ञापनों (MoC) पर हस्ताक्षर किए गए। बैठक के […]

Spread the love
Read More
Bihar Muzaffarpur News
Bihar Crime News

10 बार रिश्ता टूटने का दर्द नहीं सह सकी युवती, आत्महत्या से हड़कंप

 Bihar Muzaffarpur News : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित तौर पर सांवले रंग के कारण बार-बार शादी के रिश्ते टूटने से परेशान एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गायघाट थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव की है। पुलिस और परिजनों के अनुसार, […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

UP Encounter: जीजा की हत्या कर फरार साला पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया, पैर में लगी गोली

 Pratapgarh Encounter : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस ने जीजा की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज […]

Spread the love
Read More