ऑपरेशन पहचान: अपराध रोकने के मकान मालिकों से किराएदारों का रजिस्ट्रेशन करवाएगी पुलिस

Untitled 21 copy 6
  • अब नौ हजार से अधिक लोगों ने कराया सत्यापन
  • जनता के बीच जाकर लोगों को समझाएगी पुलिस
  • संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने अधिनस्थों को दिए निर्देश
  • गांव मोहल्ले में जाकर मकान मालिकों को दें सुझाव
  • संदिग्ध मिलने पर सूचना देने के लिए की अपील

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए कमिश्नरेट पुलिस एक बार फिर किराएदारों के सत्यापन के लिए अभियान छेड़ा है। पुलिस ऑपरेशन पहचान के तहत किराएदारों के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत शुरू कर दी है। अब दुकान व मकान मालिकों को किराएदारों के सत्यापन के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद भी किसी ने लापरवाही की तो न सिर्फ मुकदमा होगा, बल्कि उन्हें जेल भी जाना पड़ेगा। राजधानी लखनऊ में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने सर्कुलर जारी करते हुए कहा कि जिस शख्स ने किराए पर मकान दिया है उसका सत्यापन कराएं।

ये भी पढ़े

चार बच्चों की मां को पति के सुपरवाइजर से हुआ प्यार, चार बच्चों को छोड़कर हो गई फरार

ऑपरेशन पहचान के तहत जनपद लखनऊ में किरायेदार के रजिस्ट्रेशन की शुरूवात के सम्बन्ध में संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था द्वारा दी गयी बाइट…..

 

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था का निर्देश सभी जोन के डीसीपी व स्टेशन अफसरों को भेजा गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में लोगों के साथ बैठक कर ऑपरेशन पहचान के बारे में बताएं। उन्होंने कहा कि थानेदार खुद चलकर गली-मोहल्लों तक जाएंगे। हालांकि इससे पहले भी कई बार किराएदारों के सत्यापन कराने का तत्कालीन पुलिस के आलाधिकारियों ने चलाया, लेकिन उनका तबादला होते ही योजनाएं भी शायद उनके साथ चली गई। अब लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ऑपरेशन पहचान नाम के तहत सत्यापन कराने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ने बताया कि अबतक नौ हजार अधिक लोगों ने किराएदारों का रजिस्ट्रेशन कराया है।

ये भी पढ़े

सिर पर चढ़ा इश्क का बुखार, प्रेमी के साथ उठाया ऐसा कदम कि सुनकर कांप जाएगा हृदय

उन्होंने कहा कि चाल-चरित्र और चेहरा बदलने के लिए अब जनता के बीच पुलिस चौपाल लगाकर सत्यापन के बारे में जागरूक करेगी। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने खासतौर पर यह नसीहत दी। उन्होंने शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों के मुहल्लों और गांवों में जाकर अधिसूचना संकलन करने और वर्कशॉप आयोजित करने के साथ ही जनता से संवाद करने पर जोर दिया। कहा कि जनता के जो लोग कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करते हैं उनको धन्यवाद दिया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मकान या फिर दुकान मालिक किराएदारों को सत्यापन जरूर कराएं और अगर इस दौरान कोई शख्स संदिग्ध मिले पुलिस को इसकी सूचना अवश्य दें।

NEET Exam
Analysis homeslider

नीट परीक्षा रद्द, छात्र परेशान, सड़क पर संग्राम

तीन मई को संपन्न हुई नीट अंडर ग्रेजुएट परीक्षा पर एक बार फिर ग्रहण लग गया है। देशभर के लाखों छात्रों की उम्मीदों पर पानी फिर गया, जब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा रद्द करने का ऐलान कर दिया। नीट परीक्षा में करीब 24 लाख परीक्षार्थी बैठे थे। पेपर लीक की खबरों ने पूरे सिस्टम […]

Read More
BJP
homeslider Raj Dharm UP

मुख्य बिल्डिंग में बैठेंगे भूपेंद्र, बाकी मंत्रियों को बापू भवन में स्थान

प्रमोशन पाने वाले सोमेंद्र तोमर और अजीत पल भी बापू भवन से चलाएंगे विभाग BJP में पहुंचे मनोज पांडेय बापू भवन के आठवें तल की बढ़ाएंगे शोभा नया लुक ब्यूरो लखनऊ। रविवार को मंत्रिपरिषद में शामिल होने वाले सभी मंत्रियों को उनका अपना अपना कमरा मिल गया। प्रदेश अध्यक्ष से दोबारा कबीना मंत्री बने भूपेंद्र […]

Read More
पिंडदान
homeslider National

पत्नी के रील से परेशान पति ने रील बनाकर किया पत्नी का पिंडदान

लखनऊ। बीते दिनों हरिद्वार के हर की पैड़ी घाट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति अपनी जीवित पत्नी का प्रतीकात्मक पिंडदान करता नजर आया। वीडियो में वह पत्नी की तस्वीर पर थूककर उसे गंगा में बहाते हुए दिखाई दिया था। इस घटना ने सोशल मीडिया से लेकर […]

Read More