सिर पर चढ़ा इश्क का बुखार, प्रेमी के साथ उठाया ऐसा कदम कि सुनकर कांप जाएगा हृदय

muzaffarnagar woman murder

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे बेटे की ही हत्या करवा दी। बुढ़ाना क्षेत्र के कुरथल गांव में चार साल पहले हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड में अदालत ने मां मुनेश और उसके प्रेमी सतेंद्र उर्फ नाधा को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह घटना 7 अगस्त 2022 की है। उस दिन किशोर आशीष काला घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। अगले दिन 8 अगस्त को उसका शव गांव के बाहर एक ट्यूबवेल के हौज में पड़ा मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती तौर पर आशीष की मां मुनेश ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस जांच ने चौंकाने वाली सच्चाई उजागर कर दी।

ये भी पढ़े

चार बच्चों की मां को पति के सुपरवाइजर से हुआ प्यार, चार बच्चों को छोड़कर हो गई फरार

पुलिस जांच में सामने आया कि मुनेश का गांव के ही सतेंद्र उर्फ नाधा के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। सतेंद्र का अक्सर घर आना-जाना आशीष को पसंद नहीं था और वह इसका खुलकर विरोध करता था। यही विरोध धीरे-धीरे उसके लिए जानलेवा साबित हुआ। जांच के मुताबिक, घटना वाले दिन आशीष की अपनी मां से इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। झगड़े के बाद आशीष गुस्से में घर छोड़कर ट्यूबवेल की ओर चला गया। कुछ समय बाद मुनेश और सतेंद्र भी वहां पहुंचे। दोनों ने मिलकर आशीष का गला दबाया और उसकी हत्या कर शव को हौज में फेंक दिया।

ये भी पढ़े

सिंगर बी प्राक को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की धमकी, 10 करोड़ की फिरौती की मांग

पुलिस ने साक्ष्यों और मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर मां मुनेश और सतेंद्र को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ हत्या की धारा में चार्जशीट दाखिल की गई। मामले की सुनवाई जिला जज बीरेंद्र कुमार सिंह की अदालत में हुई, जहां अभियोजन पक्ष ने मजबूत साक्ष्य पेश किए। अदालत ने शुक्रवार को दोनों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही प्रत्येक पर 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। बचाव पक्ष ने अदालत में दलील दी कि मुनेश विधवा है और सतेंद्र की पत्नी का भी निधन हो चुका है, वह आर्थिक रूप से कमजोर है। हालांकि, अदालत ने इन तर्कों को खारिज करते हुए अपराध की गंभीरता को प्राथमिकता दी। अभियोजन पक्ष ने दोनों आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की थी, लेकिन अदालत ने सभी पहलुओं पर विचार करते हुए उम्रकैद का फैसला सुनाया। यह मामला समाज के सामने एक कड़वी सच्चाई रखता है, जहां अवैध संबंधों की आग में रिश्तों का कत्ल हो गया।

Spread the love

Untitled 1 copy
homeslider Uttar Pradesh

राम मंदिर और हाईकोर्ट की सुरक्षा होगी अभेद्य, Sniper की तैनाती; सांसद-विधायकों के गनर को मिलेंगे नए हथियार

अयोध्या राम मंदिर से हाईकोर्ट तक सुरक्षा होगी और मजबूत, सांसद-विधायकों के सुरक्षाकर्मियों को मिलेंगे नए हथियार Lucknow: उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शासन ने सांसदों और विधायकों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को आधुनिक हथियार उपलब्ध […]

Spread the love
Read More
amit shah (1)
Politics Uttar Pradesh

2029 तक UCC लागू करने का शाह का दावा, सहयोगी दलों ने खींचे हाथ

UCC पर NDA में मतभेद? अमित शाह के ऐलान के बाद सहयोगी दलों ने साधी सावधानी New Delhi : समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना इरादा साफ कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में भरोसा जताया कि वर्ष 2029 में होने वाले […]

Spread the love
Read More
Crime News

गाजीपुर: फर्जी कंपनी खोलकर निवेशकों की गाढ़ी कमाई लुटने वाले दो गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर Lucknow : गाजीपुर पुलिस ने फर्जी कंपनी के जरिए से निवेशकों से उनकी गाढ़ी कमाई हड़पकर फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी एजेंट बनाकर निवेशकों से धनराशि जमा कराया और वेतन एवं निवेशित धनराशि पर पांच प्रतिशत मासिक ब्याज देने का प्रलोभन […]

Spread the love
Read More