चिनहट: दहेज की भेंट चढ़ी विवाहिता, पति सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज

Untitled 22 copy 3
  • दहेज लोभी पति गिरफ्तार, अन्य की तलाश

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हुई मौत के मामले में पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस मामले इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने शनिवार को को दहेजलोभी पति मृत्युंजय कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक मृतका के ससुर, सास, ननद व बहनोई की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मड़ियांव थाना क्षेत्र के नौबस्ता खुर्द निवासी राजकुमार राय की 30 वर्षीय बेटी प्रीति राय की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मृतका के पिता राजकुमार राय का कहना है कि उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक दान-दहेज देकर अपनी बेटी प्रीति की शादी कुशीनगर जिले के तरवां सुजान थाना क्षेत्र स्थित तरवां गांव निवासी यशवंत राय के बेटे मृत्युंजय कुमार राय के साथ की थी।

आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए उनकी बेटी को तरह-तरह की यातनाएं देकर उसे प्रताड़ित करने के साथ-साथ मारपीट की, जिससे उनकी बेटी की मौत हो गई। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक पीड़ित राजकुमार राय की तहरीर पर हाल पता कमता निवासी मृतका प्रीति के पति मृत्युंजय कुमार राय, उसके पिता यशवंत राय, सास सुभावती देवी, ननद ब्यूटी व नंदोई राजन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति मृत्युंजय कुमार राय को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में फरार आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक सई नदी में डूबे

पुलिस SDRF टीम के साथ कर रही दोनों युवकों की तलाश ए अहमद सौदागर Lucknow : मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब सई नदी में गणेश मूर्ति विसर्जन करने के दौरान दो युवक डूब गए। घटना होते पूरी खुशियां चंद मिनटों में ही मातम में बदल गई और […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

अंजान लिंक से हुई 95 हजार की ठगी, पुलिस ने 70 हजार रुपये लौटाए

साइबर ठगी के 95 हजार में 70 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस ए अहमद सौदागर Lucknow : अंजान लिंक के माध्यम से मोबाइल हैक कर की गई साइबर ठगी के मामले में चील्ह थाना की साइबर सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 70 हजार रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

गोमतीनगर: भाई का कातिल कलयुगी भाई गिरफ्तार

ग्वारी गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : गोमतीनगर क्षेत्र स्थित ग्वारी गांव निवासी अजय कुमार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत की नींद सुलाने वाले हत्यारोपी भाई प्रमोद कुमार रावत इंस्पेक्टर गोमतीनगर की टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से आरोपित फरार चल […]

Spread the love
Read More