देवरा यात्रा में अव्यवस्था फैलाने पर 52 लोगों के खिलाफ मुकदमा

Untitled 7 copy 14

रुद्रप्रयाग। महर्षि अगस्त्य मुनि महाराज की ऐतिहासिक एवं पारंपरिक देवरा यात्रा के दौरान अराजकता फैलाने के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि धर्म की आड़ में किसी भी प्रकार की हिंसा, अव्यवस्था अथवा कानून हाथ में लेने की कोशिश को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देवरा यात्रा के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और कानून व्यवस्था बाधित करने के आरोप में 52 व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि अगस्त्यमुनि नगर में आयोजित देवरा यात्रा के शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पारंपरिक संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा पूर्व से ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। महर्षि अगस्त्य मंदिर से अगस्त्यमुनि सैंण स्थित गद्दीस्थल तक डोली को पारंपरिक मार्ग से ले जाने के लिए समय रहते सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए थे। मंदिर समिति के पदाधिकारियों से भी मार्ग को लेकर पूर्व में सहमति बन चुकी थी। बावजूद कुछ अराजक तत्वों द्वारा धार्मिक परंपरा की आड़ लेकर जानबूझकर अव्यवस्था उत्पन्न करने का प्रयास किया गया।

इन लोगों ने डोली को जबरन क्रीड़ा भवन अगस्त्यमुनि के मुख्य द्वार से ले जाने का दबाव बनाया और इसी दौरान क्रीड़ा भवन का मुख्य गेट तोड़ दिया गया। इस घटना से न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा, बल्कि नेशनल हाईवे-107 पर करीब तीन से चार घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे स्थानीय लोगों, यात्रियों और पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना के बाद जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस प्रशासन को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच के बाद त्रिभुवन चौहान, अनिल बैजवाल, राजेश बैजवाल सहित कुल 52 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही लोक संपत्ति को नुकसान निवारण अधिनियम, 1984 के तहत क्षतिपूर्ति की रिकवरी भी की जाएगी। जिलाधिकारी ने कुछ रिपेटिटिव ऑफेंडर्स के खिलाफ गुंडा एक्ट सहित अन्य सख्त धाराओं में कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।

Spread the love

Tortoise ring
homeslider Religion

कछुए की अंगूठी क्यों मानी जाती है शुभ? जानें पहनने का सही तरीका

Tortoise ring: फेंगशुई में कछुए को स्थिरता, धैर्य, सुरक्षा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसी वजह से कछुए के आकार वाली अंगूठी पहनने का चलन भी देखने को मिलता है। मान्यता है कि इसे सही तरीके से पहनने से जीवन में सकारात्मकता आती है और व्यक्ति का ध्यान अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहता […]

Spread the love
Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Lucknow: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलने का बड़ा फैसला लिया है। अब इस एयरपोर्ट का नाम ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ रखा जाएगा। शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट का नाम बदलने के […]

Spread the love
Read More
Delhi homeslider National

दिल्ली प्रोटेस्ट से पहले कई ट्रेनें रद्द, राजधानी-शिवगंगा भी प्रभावित

New Delhi:  दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसका असर रेल यातायात पर भी पड़ रहा है। रेलवे ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर आने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया […]

Spread the love
Read More