महराजगंज जिले में आदमखोर तेंदुए का कहर, किशोरी की मौत से गांव में दहशत

Untitled 20 copy 5

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज जिले के निचलौल वन्य क्षेत्र से सटे गांवों में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को ग्राम बढ़या मुस्तकील में तेंदुए के हमले में 16 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि गांव निवासी आबिद अली की पुत्री शैरुन अपने निजी कार्य से नहर किनारे बंधे की ओर गई थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किशोरी को परिजन और ग्रामीण तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है।

लोगों का कहना है कि वन्य क्षेत्र से सटे इलाकों में तेंदुए की लगातार आवाजाही देखी जा रही है, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। हाल ही में सोहगीबरवा क्षेत्र में भी जंगली जानवर के हमले में एक युवती की मौत हो चुकी है, जिससे डर और बढ़ गया है। डीएफओ निरंजन सर्वे ने मीडिया को बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। जांच में तेंदुए के पदचिह्न मिले हैं। आशंका है कि तेंदुआ गन्ने के खेत में छिपा था। वन विभाग ने गश्त बढ़ा दी है और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं। वहीं ग्रामीणों ने पिंजरे लगाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

Spread the love

Weather Today
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More