सुखवंत आत्महत्या प्रकरण में SIT जांच शुरू, कांग्रेस ने CBI जांच को लेकर किया प्रदर्शन

Untitled 19 copy 5

देहरादून। सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में गठित विशेष अन्वेषण दल (SIT) ने जनपद उधमसिंहनगर के थाना आईटीआई पहुंचकर विवेचना प्रारंभ कर दी है। SIT द्वारा केस डायरी एवं अन्य संबंधित अभिलेखों का परीक्षण करते हुए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।उधर, विपक्षी दल कांग्रेस ने मामले की सीबीआई जांच को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को कांग्रेस में डीजीपी मुख्यालय का घेराव किया। कांग्रेस ने सुखवंत आत्महत्या केस की सीबीआई जांच की मांग की।

SIT ने थाना काठगोदाम से मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल फोन तथा अन्य अभिलेखीय साक्ष्यों का अवलोकन प्रारंभ कर दिया है। इसके साथ ही मृतक के मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त फायर आर्म को फॉरेंसिक परीक्षण हेतु FSL भेजा जा रहा है। SIT की तकनीकी टीम द्वारा मृतक के ई-मेल का विस्तृत परीक्षण शुरू कर दिया गया है। उक्त ई-मेल में मृतक द्वारा कुछ स्थानीय व्यक्तियों एवं पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों पर लगाए गए आरोपों की तथ्यात्मक जांच की जा रही है। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि आयुक्त कुमाऊँ मंडल द्वारा की जा रही मजिस्ट्रेट जांच के अतिरिक्त, इस प्रकरण से संबंधित सभी अभियोगों की विवेचनात्मक कार्यवाही IG STF की अध्यक्षता में गठित SIT द्वारा ही की जाएगी। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के अनुसार, SIT द्वारा प्रकरण से जुड़े सभी तथ्यों एवं साक्ष्यों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गहन परीक्षण किया जा रहा है।

उधर, विपक्षी दल कांग्रेस ने मामले की सीबीआई जांच को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को कांग्रेस में डीजीपी मुख्यालय का घेराव किया। कांग्रेस ने सुखवंत आत्महत्या केस की सीबीआई जांच की मांग की। प्रदर्शन में नेता विपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व सीएम हरीश रावत, उप नेता भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक राजकुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद था। सुखवंत आत्महत्या प्रकरण में भाजपा विधायक अरविंद पांडे ने भी मोर्चा खोला हुआ है। पांडे भी लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इस बीच, बुजुर्ग दम्पत्ति ने भी अरविंद पांडे पर जमीन कब्जे का आरोप लगाया है। इस आरोप पर पांडे ने कहा कि उनकी भी सीबीआई जांच होनी चाहिए। बहरहाल, सुखवंत आत्महत्या प्रकरण में कांग्रेस और भाजपा विधायक पांडे ने तीखा हमला बोला हुआ है।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Today’s Horoscope मेष : आज आप अपनों को अपने प्रति बड़ा मददगार पाएंगे और उनके छोटे-छोटे प्रयास भी आपके दिल को छू लेंगे। आज अपने आत्मविश्वास से अपने काम के रास्ते में आने वाली सभी कठिनाइयों को आप आसानी से पार कर सकेंगे। आपको सिर्फ अपने दृष्टिकोण को सकारात्मक रखना होगा। कहीं दूर से आर्थिक […]

Spread the love
Read More
Mount Etna volcanic eruption
homeslider International

माउंट एटना में फिर ज्वालामुखी विस्फोट, लावा देखने उमड़ी पर्यटकों की भारी भीड़

Mount Etna volcanic eruption:  इटली के सिसिली द्वीप (ज्वालामुखी) पर स्थित माउंट एटना एक बार फिर सक्रिय हो गया है। यूरोप के सबसे ऊंचे सक्रिय ज्वालामुखियों में शामिल एटना से लगातार राख और लावा निकलने की खबर है। ज्वालामुखी की गतिविधियां बढ़ने के बाद जहां एक ओर स्थानीय लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ी है, […]

Spread the love
Read More
Trump Secret Rescue
homeslider International

ईरानी मिसाइल हमले के खतरे से ट्रंप को ऐसे निकाला गया, एयर फोर्स वन बना ‘डिकॉय’

Trump Secret Rescue: ईरानी मिसाइल के खतरे से ट्रंप को गुपचुप दूसरे विमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर जुलाई 2026 में तुर्की के अंकारा में NATO शिखर सम्मेलन के दौरान एक बेहद गोपनीय ऑपरेशन चलाया गया था। सामने आई रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों को आशंका थी कि ईरान से जुड़े […]

Spread the love
Read More