शादी का झांसा देकर युवती की लूटी आबरू…पढ़ कर उड़ जाएंगे होश

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। एक युवती को शादी झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले वहशी को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक बीते 25 नवंबर 2025 को चिनहट इलाके में रहने वाली पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि बिहार राज्य के मोतीहारी जिले के चकिया थाना क्षेत्र स्थित रानीगंज मोहल्ला निवासी 27 वर्षीय हर्ष राज से कुछ दिनों पहले मुलाकात हुई थी।

पीड़ित युवती का आरोप है कि हर्ष राज ने उससे दोस्ती की और उसके बाद अपने प्रेमजाल में फंसाया और उसके बाद शादी का झांसा देकर आबरू पर डाका डाला। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन के बाद शुक्रवार को आरोपी हर्ष राज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Crime News

नौतनवां पुलिस को बड़ी सफलता: दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की घटना का खुलासा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां पुलिस ने गत दिनों घर में घुसकर हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बीती 23 मार्च 2026 को वादिनी की अनुपस्थिति में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात, 15 साड़ियां, चावल, 60 हजार रुपये […]

Read More
Crime News

PRV पुलिसकर्मियों ने दिखाई इंसानियत,सड़क हादसे में घायल की मदद कर जीता लोगों का दिल

महुली थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर चौराहे के पास हुई दो बाइकों के टक्कर आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जनपद के महुली थाना क्षेत्र में PRV पुलिसकर्मियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की तत्परता से मदद की। पुलिस की इस संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की स्थानीय लोगों द्वारा जमकर सराहना की जा […]

Read More
Health homeslider

फैटी लिवर से बचना है तो आज ही शुरू करें ये 3 सब्जियां, एक्सपर्ट की सलाह

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के चलते लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सही डाइट अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ खास सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। AIIMS के डॉक्टर डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में एक […]

Read More