नया लुक ब्यूरो
रांची/धनबाद। BCCL (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) के पूर्व सीएमडी समीरन दत्ता से जुड़े मामले में जांच का दायरा बढ़ता जा रहा हैं! मामले में केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) पूर्व सीएमडी की कुंडली खंगाल रहा हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार सीवीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी धनबाद पहुंचे हैं और बीसीसीएल मुख्यालय में अहम फाइलों की जांच में जुटे हैं।
टेंडर प्रक्रिया व मशीनों की खरीदारी से संबंधित दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक आउटसोर्सिंग, टेंडर प्रक्रिया और भारी मशीनों की खरीद से संबंधित दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। हाल ही में कोलकाता में हुई छापेमारी व धनबाद में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई झेल चुके आउटसोर्सिंग कारोबारी के साथ पूर्व सीएमडी की कथित मिलीभगत की भी जांच हो रही हैं। जानकारी के मुताबिक पूर्व सीएमडी के ग्रेच्युटी भुगतान पर, जांच पूरी होने तक रोक लगा दी गयी है। बीसीसीएल के कुछ अन्य अधिकारी भी जांच के घेरे में हैं।
