रियलिटी शो में धनश्री के साथ दिखेंगे युजवेंद्र चहल? क्रिकेटर ने अफवाहों पर लगाया विराम

Entertainment : भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था। सोशल मीडिया और कुछ एंटरटेनमेंट पोर्टल्स पर दावा किया जा रहा था कि दोनों एक बार फिर एक रियलिटी शो में साथ नजर आ सकते हैं। कहा जा रहा था कि आने वाले रियलिटी शो ‘द 50’ में चहल की एंट्री हो सकती है और इसी बहाने दोनों की ऑन-स्क्रीन री-यूनियन देखने को मिलेगी। इन खबरों ने फैंस के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर दी थी।

हालांकि, इन अटकलों पर खुद युजवेंद्र चहल ने अब साफ शब्दों में विराम लगा दिया है। क्रिकेटर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए स्पष्ट किया कि उनका किसी भी रियलिटी शो से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि मीडिया में चल रही सभी खबरें निराधार हैं और उन्होंने किसी शो के लिए न तो बातचीत की है और न ही किसी तरह की सहमति दी है।

चहल के बयान में कहा गया कि उनके नाम से जो भी रिपोर्ट्स चल रही हैं, वे महज अफवाहें हैं। उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की कि किसी भी जानकारी को बिना पुष्टि के साझा न करें। क्रिकेटर का यह बयान सामने आते ही रियलिटी शो में संभावित वापसी को लेकर चल रही तमाम चर्चाओं पर विराम लग गया।

प्रयागराज माघ मेला: सेक्टर-5 में भीषण आग से अफरा-तफरी, 50 से अधिक कल्पवासी सुरक्षित

वहीं दूसरी ओर, धनश्री वर्मा ने अब तक इस पूरे मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें कि रियलिटी शो ‘द 50’ का प्रीमियर 1 फरवरी को होने वाला है, जिसे मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान होस्ट करेंगी। फराह खान का कहना है कि यह शो भारतीय रियलिटी टीवी के पारंपरिक फॉर्मेट से अलग होगा और दर्शकों को नया अनुभव देगा।अगर चहल-धनश्री के रिश्ते की बात करें तो दोनों ने दिसंबर 2020 में गुरुग्राम में शादी की थी। कोरोना महामारी के दौरान चहल ने धनश्री से डांस सीखना शुरू किया था, वहीं से दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही उनके रिश्ते में दरार आ गई और जून 2022 में दोनों अलग हो गए। मार्च 2024 में उनका तलाक आधिकारिक रूप से पूरा हुआ।

तलाक के बाद चहल का नाम आरजे महवश के साथ जुड़ा, जब उन्हें दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के दौरान साथ देखा गया। हालांकि महवश ने हमेशा यही कहा कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। वहीं धनश्री हाल ही में रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात करती नजर आई थीं।

homeslider International

युद्धग्रस्त क्षेत्रों से नागरिकों की निकासी पर ‘मिशन मोड’ में काम कर रहे भारतीय मिशन

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत सरकार और विदेशों में स्थित भारतीय मिशन अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के प्रयासों में जुटे हुए हैं। भारतीयों को निकालने के लिए कई वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल किया जा रहा है। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार 28 फरवरी को संघर्ष शुरू होने के बाद […]

Read More
Entertainment

IMDb 8.4 वाली साउथ फिल्म का जबरदस्त क्लाइमेक्स, कुर्सी से चिपक कर देखनी पड़ेगी पूरी मूवी

भारतीय सिनेमा में अब केवल बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि दक्षिण भारतीय फिल्मों ने भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है। हाल ही में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म ‘ढंडोरा’ ने इसी बात को साबित किया है। IMDb पर 8.4 रेटिंग के साथ इस फिल्म ने दर्शकों और आलोचकों दोनों को प्रभावित किया है। यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन […]

Read More
Entertainment

अश्लील गीतों पर रवि किशन का बड़ा बयान, बोले- बिना भद्दे सीन्स के भी कमाए करोड़ों

लोकसभा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने हाल ही में रिलीज हुए गीत ‘सरके चुनर’ में इस्तेमाल हुए अश्लील बोलों की निंदा की है। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे गीतों को बढ़ावा देना उचित नहीं है। मंगलवार को ANI  से बातचीत में रवि किशन ने कहा कि फिल्म ‘धुरंधर’ ने बिना किसी अश्लीलता के […]

Read More