सुशांत गोल्फ सिटी: ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, दो कातिल गिरफ्तार, महिला सहित दो फरार

Untitled 7 copy 11
  • नशे में धूत होने के बाद दिया था घटना को अंजाम, 72 घंटे में मिली पुलिस को सफलता

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। नौ जनवरी 2026 को सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के जी-20 चौराहे के पास झाड़ियों में जिस युवक की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली थी उसकी जान किसी और ने नहीं बल्कि उसी के मित्र पीजीआई के नेपालगंज तेलीबाग व हाल पता रजनी खंड आशियाना निवासी निहाल बाल्मीकि, तेलीबाग पीजीआई निवासी करन बाल्मीकि व कैंट निवासी विनय शर्मा उर्फ साहुल ने मिलकर की थी। इस ब्लाइंड मर्डर का राजफाश कर इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन की टीम ने बुधवार निहाल और करन को गिरफ्तार कर किया है। जबकि इस घटना में शामिल निहाल की मां कल्पना बाल्मीकि व विनय फरार हैं। पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्तों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस को पकड़े गए हत्यारों की निशानदेही पर चाकू, दो मोबाइल फोन, स्कूटी व मृतक का खून से सना कपड़ा बरामद हुए हैं। पुलिस के आलाधिकारी ने इस घटना का खुलासा होने पर पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।
सनद रहे कि नौ जनवरी 2026 को सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के जी-20 चौराहे के पास एक युवक की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली थी। शव की पहचान न हो सके इसके लिए हत्यारों ने शव को जला दिया था। इसके बाद समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई खबर पढ़कर नगराम क्षेत्र स्थित टिकरा जुगराज गांव निवासी विपिन तिवारी थाने पर पहुंचे और शव की शिनाख्त अपने 24 वर्षीय भाई सचिन तिवारी के रूप में की। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन के मुताबिक विपिन तिवारी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही थी कि इसी दौरान उनकी टीम को कुछ सुबूत हाथ लग गए।

हल्का सबूत हासिल होते ही पुलिस ने संदेह के घेरे में आए रजनी खंड आशियाना निवासी निहाल और तेलीबाग पीजीआई निवासी करन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की दोनों ने सचिन की हत्या करने की बात स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक निहाल ने बताया कि सचिन उसका मित्र था और आठ जनवरी की रात शराब पीने के दौरान गाली-गलौज करते हुए मारपीट हुई। तभी निहाल, करन व विनय ने मिलकर सचिन की चाकू से गला काट मौत की नींद सुला दिया। पूछताछ में हत्यारों ने बताया कि सचिन की जान लेने के बाद शव को चादर में बांधकर स्कूटी पर लादकर सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित झाड़ियों में फेंककर भाग निकले थे। खास बात यह है कि इस पूरे मामले को लेकर कातिल निहाल की मां कल्पना बाल्मीकि का बड़ा सहयोग रहा। कल्पना ने बेटे से कहा कि चादर में शव बांधकर फेंक दो। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन के मुताबिक फरार कल्पना और विनय शर्मा उर्फ साहुल की तलाश में उनकी टीम जुटी हुई है।

Spread the love

Crime News

तीन सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों हिस्ट्री शीट हुई खत्म

मौत के बाद दोनों मृतक हिस्ट्रीशीटर के खाका को पुलिस ने किया नष्ट ए अहमद सौदागर Lucknow : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के निर्देशन में सूचीबद्ध बदमाशों की निगरानी व मृतक हिस्ट्रीशीटरों के खाका नष्ट करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो मृतक सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों का खाका नष्ट किया गया है। नाका […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

कृष्णानगर: खुद को पुलिसकर्मी बता कारोबारी को अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजफाश

छह अपहरणकर्ता गिरफ्तार, फर्जी पुलिस अधिकारी का आईडी कार्ड, दो तमंचा, कारतूस, दो लाख पचास हजार रुपए की नकदी व घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : कृष्णानगर क्षेत्र स्थित अपने दफ्तर से निकलते ही खुद को पुलिस अधिकारी बता कारोबारी सुदर्शन घोस को दिनदहाड़े अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

ठूठीबारी बार्डर से सटे नेपाल के महेशपुर में एक कार से 274 बोतल भारतीय शराब बरामद,दो गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा पर एक बार फिर ऐसी बरामदगी सामने आई है, जिसने सीमा पार सामान की आवाजाही और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नेपाल के महेशपुर क्षेत्र में बॉर्डर से करीब 200 मीटर दूर 274 बोतल भारतीय ओल्ड मॉन्क शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की […]

Spread the love
Read More