जिलाधिकारी के जनता दर्शन कार्यक्रम में समस्याओं का त्वरित समाधान हुआ

Untitled 7 copy 9

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में 130 से अधिक शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जनपद के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जिलों से भी फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर जनदर्शन में पहुंचे। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायत के समाधान के बाद संबंधित शिकायतकर्ता को अवश्य सूचित किया जाए, जिससे प्रशासन के प्रति जनमानस का विश्वास और अधिक मजबूत हो।
जनदर्शन में सहारनपुर रोड निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला संतोष ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद उन्होंने अपनी संपत्ति पुत्र के नाम गिफ्ट डीड कर दी थी। पुत्र की भी मृत्यु हो चुकी है और बहू द्वारा उनकी देखभाल नहीं की जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने भरण-पोषण अधिनियम के अंतर्गत वाद दर्ज कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

ओगल भट्टा निवासी एकल माता मोनिका की दो बेटियों की शिक्षा को पुनर्जीवित करने हेतु प्रोजेक्ट नंदा–सुनंदा के अंतर्गत सहयोग प्रदान किए जाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने समिति के माध्यम से प्रकरण का परीक्षण कर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। झंडा मोहल्ला निवासी विधवा रेनू देवी की पुत्री अनुष्का की शिक्षा प्रोजेक्ट नंदा–सुनंदा योजना के अंतर्गत तथा पुत्र अर्णीत की फीस माफी के लिए विद्यालय प्रबंधन से समन्वय स्थापित कर सहयोग करने के निर्देश दिए गए। ग्राम चमेली, नरेंद्रनगर (टिहरी गढ़वाल) निवासी उमा रानी ने बताया कि उनका पीजीआई चंडीगढ़ में पिछले पांच वर्षों से उपचार चल रहा है, जहां चिकित्सकों ने कैंसर की पुष्टि की है। आर्थिक सहायता की मांग पर जिलाधिकारी ने राइफल क्लब फंड से सहायता हेतु प्रभारी अधिकारी शस्त्र को पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। गांधीग्राम निवासी सुनीता देवी ने बताया कि उनके पति पिछले दस वर्षों से गंभीर रूप से बीमार हैं तथा आगामी मार्च माह में पुत्री का विवाह प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग को शासन की योजनाओं के अंतर्गत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मालदेवता निवासी गौरव पवार ने 18 माह से लंबित दाखिल-खारिज प्रकरण की शिकायत दर्ज कराई। मामला जनदर्शन में पहले ही चिह्नित होने के बावजूद पटवारी स्तर पर लंबित पाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अगले दिन तक आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि अनुपालन न होने की स्थिति में संबंधित पटवारी के निलंबन की पत्रावली प्रस्तुत की जाए। जिलाधिकारी सविन बंसल ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रशासन का प्रत्येक अधिकारी जनहित के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करे।

Spread the love

Politics
Analysis homeslider Politics

विजय के बहाने तृषा पर वार, उदयनिधि की सियासत पर उठे सवाल

Politics तमिलनाडु की राजनीति इन दिनों एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है जहां मुद्दों की बहस पीछे छूट गई है और व्यक्तिगत चरित्र हनन सामने आ गया है। तंजावुर में तीन अगस्त 2026 को कावेरी जल विवाद को लेकर डीएमके के विरोध प्रदर्शन के दौरान विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने जो टिप्पणी की, उसने […]

Spread the love
Read More
BJP
Analysis homeslider

तीन राज्यों के उपचुनाव नतीजों ने BJP को दिया बड़ा राजनीतिक संदेश

तीन राज्यों की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। बिहार की बांकीपुर सीट पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज कुमार को 19,324 वोटों के बड़े अंतर से हराकर 64,151 वोट हासिल किए। भाजपा उम्मीदवार को 44,827 वोट मिले जबकि […]

Spread the love
Read More
Rahul Gandhi
Analysis homeslider

जॉब नहीं तो सिंहासन हिलेगा, राहुल का प्रयागराज से बड़ा दांव

Rahul Gandhi लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने साफ लिखा, ‘जॉब नहीं मिलेगा, तो सिंहासन हिलेगा।’ यह पोस्ट ठीक उसी समय आया जब देश भर में बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दे पर युवाओं का गुस्सा अभी भी थमा नहीं है। कोटा और देहरादून के […]

Spread the love
Read More