जाति और समर्थन से कुर्सी मिल सकती है, अनुभव के बिना विकास नहीं

  • राजनीति में सीखना जरूरी है, वरना कुर्सी बोझ बन जाती है,
  • नगर पंचायत चलाने में विफलता अध्यक्ष की अक्षमता का प्रमाण

विजय श्रीवास्तव

बढनी/लखनऊ । नेपाली नेता के समर्थन और अपनी जाति-विरादरी के संख्या बल से नगर पंचायत अध्यक्ष तो बना जा सकता है, और मीडिया को मैनेज कर कुछ दिनों तक विकास का ढिंढोरा भी पीटा जा सकता है, लेकिन चुनाव से पहले जनता से किए गए विकास के वादों को कतई पूरा नहीं किया जा सकता। इसके लिए अनुभव होना आवश्यक है छल-कपट, सेटिंग-गेटिंग, लेन-देन प्रतिशत, झूठ-सच की समझ और मौजूदा माहौल की जानकारी बेहद जरूरी प्रतीत होती है। जिसे ये सारे गुण राजनीतिक परिवार से विरासत में मिले हों, वह अधिकारियों से तालमेल बैठाकर आसानी से जनसेवा कर लेता है। जैसे एक बहू को अपनी अनुभवी सास से घर चलाने का तरीका, सास-ससुर, पति और बच्चों को संभालने के साथ-साथ घर में सम्पन्नता लाने का गुण सीखना चाहिए, तभी उस परिवार में बरकत दिखती है।

उसी प्रकार जो व्यक्ति राजनीतिक विरासत की पृष्ठभूमि से नहीं आया है, उसे पहले सब कुछ सीखना चाहिए। इसके लिए पुराने और अनुभवी अध्यक्षों के सान्निध्य में बैठकर नगर चलाने का गुरुमंत्र लेना चाहिए। कहा जाता है कि जब महान विद्वान रावण युद्धभूमि में पड़े थे, तब श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा—रावण महाज्ञानी है, जाकर उनसे कुछ ज्ञान ले लो। लक्ष्मण गए और सिरहाने खड़े हो गए। तब रावण ने कहा किसी से कुछ सीखना हो तो सिर के पास नहीं, चरणों के पास बैठा जाता है।

प्रदेश के मुखिया योगी जी भी अपने प्रशासन की अक्षमता को तब समझ जाते हैं जब जनता दर्शन में हजारों लोग आवेदन पत्र लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई देते हैं। योगी जी त्वरित निर्णय लेकर पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए निर्देश देते हैं, जबकि होना यह चाहिए कि अधिकारी-कर्मचारी जहां हैं, वहीं ईमानदारी से विकास के सहभागी बनें। एक ईमानदार कप्तान से बढ़नी डाक-बंगले में हमने पूछा था आपके पुलिस विभाग में अधिकतर लोग भ्रष्ट हैं, तो आप अकेले ईमानदार होकर क्या कर लेंगे? बड़ी दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ उन्होंने प्रेस मीटिंग में कहा था, मैं अकेला 99 भ्रष्ट लोगों को ईमानदार बनाकर दिखाऊंगा। जो जहां है, उसे वहीं रखकर ईमानदारी से काम करने को विवश कर दूंगा। इतिहास गवाह है, उन्होंने सचमुच करके दिखाया।

थोड़ा कहना, ज्यादा समझना-अभी ढाई वर्ष बचे हैं। डीएम से मिलने से कुछ नहीं होगा। नगर चलाने का गुरुमंत्र आपको स्वयं सीखना पड़ेगा। डीएम को आवेदन देकर यह कहना कि कोई अधिकारी-कर्मचारी हमारी नहीं सुनता, आपकी अपरिपक्वता और अक्षमता को ही दर्शाता है। इसी तरह सत्ता दल से गठबंधन कर विधायक का टिकट लेकर विधायक तो बना जा सकता है, लेकिन विकास के लिए रोज-रोज अधिकारियों से टकराव लेकर विधानसभा क्षेत्र का विकास नहीं किया जा सकता। शोहरतगढ़ विधायक को भी राजनीति और प्रशासन के साथ तालमेल बैठाकर विकास का गुरुमंत्र सीखना होगा।

स्कूल हों, अस्पताल हों या ब्लॉक-हर जगह अपने बने हुए नियम, रिवाज और खुले प्रतिशत में काम करने की व्यवस्था है। अगर कोई अचानक आकर सबको ईमानदार बनाकर अपने तरीके से काम कराना चाहेगा, तो सभी एकजुट होकर आपको झगड़ालू नेता के रूप में प्रचारित कर देंगे। जैसा कभी शोहरतगढ़ के दिवंगत विधायक स्व. शिवलाल मित्तल जी के साथ किया गया था। 2027 का चुनाव सिर पर है। वैरिहवा, ढेकहरी खुर्द जैसी आपके क्षेत्र की दर्जनों सड़कें आज भी अधर में लटकी हैं। जनता को परिणाम चाहिए, आश्वासन नहीं। पानी मिलाकर दूध बेचने वाले ग्वाले को एक ईमानदार दुग्ध निरीक्षक नहीं सुधार सकता, लेकिन सभी ग्वाले मिलकर उस निरीक्षक को अपने साँचे में जरूर ढाल सकते हैं।

Purvanchal

महेशपुर भंसार अब तक ठप: समझौते के बावजूद संचालन नहीं, पूर्व मेयर विजय अग्रहरि ने उठाए सवाल

सोनौली में ट्रकों की लंबी कतार, महेशपुर खाली-पूर्व मेयर ने सरकार से की तत्काल कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी नवलपरासी (पश्चिम) जिले के महेशपुर क्षेत्र में स्थित “महेशपुर भंसार” कार्यालय आज भी पूरी तरह संचालन में नहीं आ पाया है, जबकि यह भारत-नेपाल के बीच हुए समझौते के तहत “बड़ा भंसार” कार्यालय घोषित किया […]

Read More
Purvanchal

SR इंटरनेशनल एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, रैंकर्स को साइकिल सहित आकर्षक पुरस्कार

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। नाथनगर स्थित SR इंटरनेशनल एकेडमी में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े उत्साह के साथ घोषित किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।   […]

Read More
Purvanchal

DM और SP ने फरेन्दा थाने में थाना समाधान दिवस पर सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के फरेन्दा थाने में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने जनता की समस्याओं को सुना। अधिकारियों का उद्देश्य समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना था। समाधान दिवस पर बड़ी संख्या में फरियादी […]

Read More