प्रेम रोग या करियर का प्रेशर, EX IAS के जवान बेटे ने मौत को लगाया गले

prayagraj 1768371661

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के 22 वर्षीय बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान हिमांशु के रूप में हुई है, जिसकी दो महीने पहले ही लव मैरिज हुई थी।

यह मामला प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के जेपी नगर, सुलेम सराय इलाके का है। पुलिस के मुताबिक, हिमांशु सोमवार शाम अपने कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। जब काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो परिजनों को शक हुआ। खिड़की से झांककर देखने पर हिमांशु का शव फांसी के फंदे से लटका दिखाई दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

कौन था हिमांशु?

मृतक हिमांशु, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी श्री चंद्र का छोटा बेटा था। वह स्नातक का छात्र था और फिलहाल किसी नौकरी में नहीं था। परिजनों के अनुसार, हिमांशु ने दो महीने पहले शिवानी नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही वह कुछ समय से मानसिक तनाव में था।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिससे वह काफी परेशान चल रहा था। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

KGMU पर 67 करोड़ का हाउस टैक्स बकाया, VC ऑफिस पहुंची नगर निगम की टीम

घटना के समय मृतक के पिता घर पर मौजूद नहीं थे। घर में उसकी मां निर्मला देवी, पत्नी शिवानी और बड़ा भाई सुधांशु मौजूद थे। बेटे की मौत के बाद मां और पत्नी की हालत बेहद खराब है।

सुसाइड नोट नहीं मिला

पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों की ओर से भी अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

यह घटना एक बार फिर युवाओं में बढ़ते मानसिक तनाव और पारिवारिक दबाव की गंभीरता को उजागर करती है।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज बन रहे हैं धन लाभ और सफलता के खास योग

Today’s Horoscope मेष : आज का दिन महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है। उत्तराद्र्ध में तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का सामना करने की आशंका है। वृषभ : आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी से या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी […]

Spread the love
Read More
FIR
Crime News homeslider

गोमतीनगर: महिला आरक्षी आकांक्षा भट्ट की प्रताड़ना से तंग आकर सिपाही आकाश यादव ने दी थी जान

FIR पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद मौत कांड का खुला राज ए अहमद सौदागर लखनऊ। गोमतीनगर थाने में तैनात 2019 बैच के सिपाही आकाश यादव मौत कांड मामले में गोमतीनगर पुलिस ने इसी थाने में तैनात महिला आरक्षी आकांक्षा भट्ट के खिलाफ आकाश को खुदकुशी के लिए उकसाने की कोशिश का […]

Spread the love
Read More
love marriage
Crime News homeslider

इटावा: प्रेम विवाह के तीन वर्ष बाद पति से कहासुनी के बाद महिला सिपाही ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

love marriage  सैफई थाने में तैनात थी महिला आरक्षी, सिविल पुलिस लाइन में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। घरेलू कलह, प्रेम प्रसंग या फिर कोई और वजह को लेकर पुलिसकर्मियों द्वारा जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाने में तैनात सिपाही आकाश यादव की हुई मौत […]

Spread the love
Read More