महराजगंज जिले के निचलौल स्थित मधवलिया रेंज के बेलहिया गांव में तेंदुए की सूचना से हड़कंप

Untitled 17 copy 3
  • वन विभाग ने ड्रोन से चलाया सर्च ऑपरेशन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महाराजगंज के निचलौल स्थित मधवलिया रेंज के ग्राम बेलहिया में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना से वन विभाग और पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। ग्रामीणों की सूचना के बाद, तेंदुए को जंगल की ओर भगाए जाने के बावजूद, क्षेत्र में ड्रोन से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मधवलिया रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि 11 जनवरी को ग्रामीणों द्वारा तेंदुए की सूचना मिली थी। इसके बाद देर रात तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया। संयुक्त टीम ने तेंदुए को सुरक्षित मार्ग प्रदान करते हुए उसे जंगल की ओर मोड़ दिया था।

ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को बेलहिया गांव और आसपास के क्षेत्रों में एहतियातन गश्त की गई। ग्रामीणों द्वारा बताए गए संभावित स्थानों पर ड्रोन की मदद से गहन खोजबीन की गई, लेकिन तेंदुए की मौजूदगी का कोई साक्ष्य नहीं मिला। वन‌ विभाग की टीम ने इस दौरान ग्रामीणों को तेंदुआ सहित अन्य वन्यजीवों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्हें भीड़ न लगाने, अकेले बाहर न जाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग या पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है। एहतियातन क्षेत्र में वन विभाग और पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More