अंकिता हत्याकांड : उर्मिला सनावर की तबीयत बिगड़ी, SIT को नहीं सौंप पाईं मोबाइल

देहरादून। बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है। मामले से जुड़े वायरल ऑडियो को लेकर सामने आई अभिनेत्री उर्मिला सनावर की तबीयत अचानक बिगड़ने की खबर है, जिसके चलते वह आज विशेष जांच टीम (SIT) को अपना मोबाइल फोन सौंपने में असमर्थ रहीं। सूत्रों के अनुसार, उर्मिला को आज कोर्ट के माध्यम से अपना मोबाइल SIT को जमा कराना था, ताकि वायरल ऑडियो क्लिप की फॉरेंसिक जांच कराई जा सके। हालांकि स्वास्थ्य कारणों के चलते यह प्रक्रिया फिलहाल टाल दी गई है।

हाल के दिनों में पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के बीच हुई कथित बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस ऑडियो में अंकिता हत्याकांड से जुड़े कुछ संवेदनशील और चौंकाने वाले दावे किए गए थे, जिसके बाद SIT ने दोनों पक्षों से लंबी पूछताछ की। उर्मिला सनावर ने जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही थी और यह भी कहा था कि वह अपना मोबाइल जांच एजेंसी को सौंपेंगी। महामंडलेश्वर स्वामी दर्शन भारती महाराज ने भी सार्वजनिक रूप से दावा किया था कि मंगलवार को मोबाइल SIT को सौंप दिया जाएगा।

SIT सूत्रों के मुताबिक, मोबाइल मिलने के बाद वायरल ऑडियो को फॉरेंसिक लैब भेजने की पूरी तैयारी थी। ऑडियो की प्रामाणिकता, एडिटिंग, समय और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जानी है। अब उर्मिला की सेहत में सुधार के बाद मोबाइल जब्ती और जांच प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी। माना जा रहा है कि जांच पूरी होते ही इस मामले में नए खुलासे या बड़ी कार्रवाई सामने आ सकती है। गौरतलब है कि वर्ष 2022 में ऋषिकेश के पास वनांतरा रिसॉर्ट में 19 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस मामले में मुख्य आरोपी पुलकित आर्य समेत तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है।

हालांकि, वायरल ऑडियो सामने आने के बाद एक बार फिर VIP एंगल और राजनीतिक कनेक्शन को लेकर बहस तेज हो गई है। प्रदेश में कई संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अब CBI जांच की मांग भी शुरू कर दी है। फिलहाल SIT पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। उर्मिला सनावर की तबीयत ठीक होते ही जांच की अगली प्रक्रिया शुरू की जाएगी। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह मामला एक बार फिर राजनीतिक और कानूनी हलकों में बड़ा भूचाल ला सकता है।

Delhi homeslider International

होर्मुज संकट पर भारत का सख्त संदेश: “सिर्फ हमारे नाविक मारे गए”, 60 देशों के मंच से दुनिया को दी चेतावनी

तेल सप्लाई पर मंडराया खतरा, भारत ने कहा-तनाव नहीं, संवाद ही समाधान नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है। अमेरिका और इज़रायल की संयुक्त रणनीति के बीच ईरान के साथ टकराव बढ़ता जा रहा है। इसी गंभीर स्थिति में ब्रिटेन की पहल पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा […]

Read More
homeslider Religion

गुड फ्राइडे 2026: बलिदान, आस्था और मुक्ति का पवित्र दिन, आज ईसाई समुदाय कर रहा स्मरण

राजेन्द्र गुप्ता गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का सबसे महत्वपूर्ण दिन है और इसे हर साल ईस्टर से पहले आने वाले शुक्रवार को मनाया जाता है। ईसाई समुदाय का मानना है कि यह दिन उस घटना की याद दिलाता है जब यीशु मसीह को सलीब यानी क्रॉस पर चढ़ाया गया था। उन्होंने मानवता को उसके पापों […]

Read More
homeslider International

नेपाल में निजी मीडिया पर कड़ा प्रहार, सरकार ने कसा शिकंजा

अखबार, पोर्टल और यूट्यूब चैनलों पर बड़ा प्रहार, विज्ञापन बंद करने का आदेश नेपाल सरकार सरकारी मीडिया पर हो सकती है मेहरबान उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल में मीडिया जगत को झकझोर देने वाला बड़ा फैसला सामने आया है। प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय के शाखा अधिकृत विनोद रेग्मी द्वारा जारी ताजा पत्र के अनुसार अब […]

Read More