लखनऊ। आज माघ मेले के लिए भंडारा बारह हज़ार किलो सामग्री और सत्तर कर्मचारी और लगभग पचास कार्यकर्ता प्रयाग के लिए रवाना हुए। सामग्री कल भी भेजी जाएगी। टेंट और कम्बल की भी भारी मात्र में व्यवस्था की गई है। भंडारा 18 जनवरी तक चलेगा। मंदिर की और से प्रति वर्ष माघ माह में मकर संक्रांति भंडारे का आयोजन किया जाता है। ये भंडारा परेड ग्राउंड में विश्व हिन्दू परिषद् के शिविर के साथ रहेगा। भंडारे में चाय नाश्ता दोपहर का भोजन रात्रि भोजन सांयकाल का नाश्ता, सभी दिन भर चलेंगे। मंदिर की तरफ से टेंट की अस्थायी व्यवस्था भी की गयी है। तीर्थयात्रियों को इस भंडारे के माध्यम से गरमा ताजे भोजन की निशुल्क सुविधा प्राप्त हो जाती है।
समाज में ऐसी मान्यता है कि मकर राशी में देवताओं के दिन का आरम्भ होता है, इसलिए इस दिन किये पुन्य कर्म का अनन्त गुना फल मिलता है। विशेषकर दान और गंगा स्नान का विशेष महत्व है। ये भंडारा मौनी अमावस्या तक नित्य चलेगा। समाज का इस भंडारे में पूर्ण सहयोग रहता है। लोग भंडारा सामग्री मंदिर भेजते रहते हैं, जो लोग नहीं जा पाते उनको भंडारा सहयोग से दान और स्नान का पुन्य घर बैठे प्राप्त हो जाता है। सामग्री को भेजते समय सेवको का सम्मान करने के लिए सर्व ताराचंद अग्रवाल, विनोद जी अस्थाना, प्रदीप जी शुक्ल, राजेंद्र गोयल विशेष रूप से उपस्तिथ थे।
