राष्ट्रीय युवा दिवस पर धामी ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारम्भ

देहरादून। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारंभ किया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको नमन किया। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को उन्होंने सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत का संदेश देश की मजबूत नींव के लिए युवाओं को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प की ओर अग्रसर है तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने वोकल फॉर लोकल के संदेश को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया जैसे अभियान सबको मिलकर आगे बढ़ाने होंगे। मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने, अनुशासन अपनाने, शिक्षा-कौशल विकास पर जोर देने तथा राष्ट्र कर्तव्यों का पालन करने का विशेष आह्वान किया। इस अवसर पर विधायक खजान दास, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, भाजपा के संगठन मंत्री अजेय कुमार पार्टी पदाधिकारी एवं भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद थे।

homeslider Raj Dharm UP

सदन में छलका नेता प्रतिपक्ष का दर्द, बोले- ‘अधिकारी नहीं उठाते जनप्रतिनिधियों के फोन’

आदेश शुक्ला लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने सदन में कहा कि जिले स्तर के अधिकारी और थानेदार जनप्रतिनिधियों के फोन तक नहीं उठाते, जिससे जनता की समस्याओं का समाधान प्रभावित हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि थानेदार हमारा फोन […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

गरजे योगी, कहा-बीमारू राज्य से आज विकसित राज्य की ओर बढ़ा यूपी

सूबे में महिलाएं नहीं थी सुरक्षित, व्यापारी कर रहे थे आत्महत्या डबल इंजन सरकार ने नौजवानों को नई पहचान देने का किया है काम कहीं योगी ने संकेतों में दिया बड़ा संदेश या फिर विपक्ष को घेरने की कवायद SIR जैसे जटिल मुद्दे पर योगी ने रखा सरकार का पक्ष, कहा-निर्वाचन आयोग की कार्यवाही विजय […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

राजधानी में कूड़े से हो रही जमीन की भराई, बदबू और बीमारियों से परेशान लोग

विरोध में उतरे दयाल फार्म के निवासी, कई लोगों को हो चुकी है डायरिया की बीमारी मनीष अग्रहरि लखनऊ। राजधानी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। शहर के दयाल फार्म क्षेत्र में गोशाला निर्माण के लिए आवंटित जमीन की भराई मिट्टी की बजाय कूड़े से किए जाने का […]

Read More