गाजीपुर: फ्लैट में लगी भीषण आग, महिला की मौत, पति झुलसकर जख्मी

AAG NayaLookNews
  • रवीन्द्र पल्ली के पास रोहतास अपार्टमेंट में हीटर से लगी आग, पुलिस और दमकल की पांच गाडियां मौके पर
  • आग लगते ही मची अफरातफरी, पूरे फ्लैट में मची चीख-पुकार
  • घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। गाजीपुर थाना क्षेत्र के नीलगिरी चौराहे के पास रवीन्द्र पल्ली स्थित रोहतास अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 73-74 में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। फ्लैट में गहरी नींद में सो रहीं 45 वर्षीय निदा रिज़वी आग की लपट देख छत से छलांग लगा ली, जिससे उनकी मौत हो गई, जबकि उनके 50 वर्षीय पति सैयद अम्मार रिजवी गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने फ्लैट में फंसी उनकी 20 वर्षीय बेटी जारा रिजवी सकुशल बाहर निकाल लिया। मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन इससे पहले सबकुछ जलकर राख हो गया। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पूरे फ्लैट को अपनी आगोश में ले लिया। आग लगने और फ्लैट से निकल रही आग की लपटों को देख आसपास में हड़कंप मच गया। पुलिस आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने निदा रिज़वी को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके पति की हालत गंभीर बताई जा रही। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

निजी स्कूल संचालक 50 वर्षीय सैयद मोहम्मद अम्मार रिजवी अपनी 45 वर्षीय पत्नी निदा रिज़वी व 20 वर्षीय बेटी जारा रिजवी के साथ गाजीपुर थाना क्षेत्र के नीलगिरी चौराहे के पास रवीन्द्र पल्ली स्थित रोहतास अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 74 में किराए पर रहते हैं। बताया जा रहा है कि परिवार गहरी नींद में सो रहा था कि सोमवार सुबह करीब सात बजे फ्लैट नंबर 74 में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते बगल के 73 नंबर फ्लैट को भी अपने कब्जे में ले लिया। कमरे में आग की लपट देख गहरी नींद में सो रहीं निदा रिज़वी डर के चलते बिल्डिंग की छत से छलांग लगा दी। सिर में चोट लगते ही निदा की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उनके पति सैयद मोहम्मद अम्मार रिजवी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने फ्लैट में फंसी जारा रिजवी को काफी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाल उसकी जान बचा ली। आग इतनी तेज थी उसकी लपटें बगल के फ्लैट को भी अपने कब्जे में ले लिया। आग लगते ही वहां पर चीख-पुकार मच गई। बिल्डिंग में फंसे लोगों को बचाने के लिए स्थानीय लोग आगे बढ़े, लेकिन विकराल रूप धारण लिए आग को देख हिम्मत नहीं जुटा पाए। पुलिस और दमकल कर्मियों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद ही आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण हीटर से निकली चिंगारी से बताया जा रहा है।

हाल ही में अमेरिका से आई हुई थी बेटी

बताया जा रहा है कि सैयद मोहम्मद अम्मार रिजवी एक निजी स्कूल चलाते हैं। उनकी बेटी जारा अमेरिका में रहती है। बताया जा रहा है कि हाल ही में बेटी अमेरिका से आई थी। अम्मार रिजवी और निदा रिज़वी व बेटी खुश थे कि आग के कहर ने चंद मिनटों में ही पूरी खुशियां मातम में बदल दी।

घंटे भर की मशक्कत के बाद घर में फंसे लोग निकाले जा सके

रवीन्द्र पल्ली स्थित रोहतास अपार्टमेंट के मालिक हसीन हैं, जिसमें सैयद मोहम्मद अम्मार रिजवी परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार सुबह करीब सात बजे हुए हादसे में स्कूल संचालक सैयद मोहम्मद अम्मार रिजवी की पत्नी निदा रिज़वी की मौत का मंजर देखने वालों की रूह कांप गई। फ्लैट पूरी तरह से राख में तब्दील हो गया था। चारों ओर चीख-पुकार मची हुई थी। पुलिस और दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसा लगभग सात बजे सुबह हुआ। सूचना के चंद मिनटों बाद ही पुलिस दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गई और आनन-फानन में बचाव कार्य शुरू कर दिया।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज ग्रहों की चाल से किसे मिलेगा लाभ?

Today’s Horoscope मेष : अपने व्यवहार को बदलें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आज का दिन खराब कर सकता है। निवेश में वृद्धि होगी। रचनात्मक रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक मामले यथावत रहेंगे। वृषभ : अपने निजी कार्यों के लिए समय की कमी रहेगी। घर-परिवार की परेशानी से दु:ख होगा। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। कार्यक्षेत्र […]

Spread the love
Read More
homeslider Religion

खुद का भविष्य जानने के दस तरीके

Astrology : हर व्यक्ति खुद का या दूसरों का भविष्य जानने को बहुत उत्सुक रहता है तभी तो देश में लाखों ज्योतिषी और बाबा लोग मौजूद हैं लेकिन क्या सचमुच ही ये लोग आपका भविष्य बताने में सक्षम हैं? हम आपको बताना चाहते हैं कि ऐसे कौन से तरीके हैं जिससे आप अपना भविष्य जान […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

वंदे मातरम् को समर्पित होगा 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला

बलरामपुर गार्डन में पहली को उद्घाटन करेंगे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक Lucknow: अशोक मार्ग में 11 दिवसीय 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला एक अक्टूबर से प्रारम्भ होगा। वंदे मातरम् के डेढ़ सौ वर्षों की थीम को समर्पित इस पुस्तक मेले के पहली अक्टूबर को शाम पांच बजे उद्घाटन के लिये उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सहमति दी […]

Spread the love
Read More