आशियाना में धूमधाम से मनी पूर्व मंत्री शारदा शुक्ला की जयंती

  • उपमुख्यमंत्री, पूर्व सांसद समेत दर्जनों स्थानीय और दिग्गज नेता हुए शामिल
  • बालाजी टेंट हाउस और दुर्गा मंदिर परिसर में हुआ विशाल भंडारा

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा से पूर्व मंत्री एवं विधायक रहे शारदा प्रताप शुक्ला की 83वीं जयंती रविवार को आशियाना क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के अलावा बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में श्रद्धांजलि समारोह के बाद विशाल भंडारा भी हुआ।

आशियाना के खजाना मार्केट के समक्ष स्थित बालाजी टेंट हाउस में शारदा प्रताप शुक्ला के नेतृत्व में श्रद्धांजलि समारोह हुआ। इसने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, पूर्व सांसद रीना चौधरी, नटकुर के पूर्व प्रधान राजेंद्र यादव, पत्रकार राकेश यादव, सुरेश सिंह, सुरेश बाजपेई, अवध व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद चौबे समेत दर्जनों की संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर अपने पूर्व मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के अंत में खिचड़ी भोज हुआ। जिसका सैकड़ों की संख्या में लोगों ने रसपान किया।

इसी क्रम में दूसरा आयोजन बंगला बाजार स्थित सूर्यांश पेट्रोल पंप के समक्ष बने दुर्गा मंदिर परिसर में भी पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के संयोजक उमेश मिश्रा ने पिछले वर्ष जयंती के मौके पर मंदिर परिसर में अन्नपूर्णा रसोई का शुभारंभ किया गया था। इस रसोई को चलते हुए एक वर्ष बीत गया। रसोई में गरीबों को सस्ते दाम पर भरपेट भोजन कराया जाता है। कार्यक्रम में सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शहरी क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर स्व शारदा प्रताप शुक्ला के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वाले में पूर्व सांसद कौशल किशोर, पार्षद कमलेश सिंह, कौशलेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

एडमिट कार्ड दिखाकर निगम की बसों से निशुल्क यात्रा नहीं कर पाएंगे अभ्यर्थी

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 नया लुक संवाददाता लखनऊ। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा किये जाने विषयक भ्रामक सूचना सोशल […]

Read More
Central UP

सैनिकों के बीच सजेगा सुरों का अवध मेला, अनूप जलोटा और सुरभि रंजन को मिलेगा नौशाद सम्मान

छावनी में 22 मार्च की शाम सजेगा सुरों का अवध मेला लखनऊ । छावनी स्थित आर्मी खेल परिसर में 22 मार्च की शाम सुरों का खास आयोजन ‘अवध मेला’ सजने जा रहा है। इस मौके पर सैनिकों और सैन्य अधिकारियों के बीच मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा  और गायिका सुरभि रंजन को प्रतिष्ठित नौशाद सम्मान […]

Read More
Central UP

बाराबंकी में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर, स्वच्छता जागरूकता का प्रयास

विजय कुमार बाराबंकी सहयोगी आर BPG कॉलेज खुशहालपुर बाराबंकी के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के आज दूसरे दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों ने चयनित ग्राम रहीमाबाद व सातवां में प्रभात फेरी निकाल कर की तत्पश्चात कार्यक्रमधिकारी हनुमान ज्ञानी  के नेतृत्व में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता रैली व […]

Read More