ANTF यूनिट झांसी को मिली कामयाबी: एक करोड़ की अवैध मार्फीन के साथ एक महिला सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Untitled 13 copy 4
  • ANTF टीम ने नवाबाद थाना क्षेत्र से दबोचा
  • मध्यप्रदेश से लाकर यूपी में करते थे सप्लाई

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने में अब महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। दस दिसंबर 2025 को राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार हुई इनामी महिला तस्कर नसरीन के बाद एएनटीएफ यूनिट झांसी ने मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा कर एक महिला सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ टीम को इनके पास से एक किलो 50 ग्राम अवैध मार्फीन, मोबाइल फोन व 7,400 रूपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद मार्फीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपए बताई जा रही है।

मध्यप्रदेश राज्य से झांसी सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में मादक पदार्थ (मार्फीन) की तस्करी किए जाने की सूचना मिलने पर एएनटीएफ यूनिट के उपनिरीक्षक चंदन पांडेय की टीम ने सोमवार को नवाबाद पुलिस के सहयोग से झांसी जिले के कोछाभार के पास एक महिला सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक चंदन पांडेय के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम उकार लाल पुत्र करण सिंह व लीलाबाई पत्नी बापू लाल बताया। दोनों आरोपी राजस्थान राज्य के झालावाड़ जिले के घाटौली थाना क्षेत्र स्थित गिरधरपुरा गांव के निवासी हैं।

पूछताछ में दोनों तस्करों ने एएनटीएफ टीम को बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो राजस्थान व मध्य प्रदेश से अवैध मादक पदार्थ (मार्फीन) जनपद गाजीपुर, वाराणसी, झांसी सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करते हैं। बताया कि यह गोरखधंधा अपनी महंगी शौक पूरा करने के लिए करते हैं। गौर करें तो इनका पुराना धंधा जो महिलाओं को साथ लेकर मादक पदार्थ की कालाबाजारी करते हैं, ताकि कोई भांप न सके। इससे पहले दस दिसंबर 2025 को यूपी एसटीएफ ने विभिन्न इलाकों में मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाली मदयेगंज निवासी पचास हजार रुपए की इनामी महिला तस्कर नसरीन को गिरफ्तार किया था। इससे यही लग रहा है कि तस्कर महिलाओं की आड़ में तस्करी कर रहे हैं।

Spread the love

Greater Noida road accident
Crime News National Uttar Pradesh

अवध ग्रीन कट पर भीषण सड़क हादसा, कार की टक्कर से दो 19 वर्षीय युवकों की मौत

तेज रफ्तार कार बनी काल Greater Noida road accident: ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां पलभर में छीन लीं। तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में 19 वर्षीय दो युवकों की मौके पर गंभीर रूप से घायल होने […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

अतीक के छोटे बेटे अबान की कार हादसे में मौत

The death of Aban Ahmed : उत्तर प्रदेश के झांसी में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा झांसी-कानपुर हाईवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई, जबकि […]

Spread the love
Read More
Panchkula murder
Crime News Hariyana National

रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शव छिपाने की कोशिश CCTV से हुई बेनकाब

पंचकूला में सनसनीखेज वारदात Panchkula murder case: हरियाणा के पंचकूला से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सेक्टर-21 में रहने वाले रिटायर्ड कैप्टन मनमोहन लाल सिंह की पत्नी नीरा मेहता की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस हत्याकांड की गुत्थी […]

Spread the love
Read More