बिहार के रक्सौल शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी मोहम्मद कलीम के ठिकानों पर IT का छापा

  • एक दर्जन से अधिक वाहनों के काफिले के साथ पहुंची टीम

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

रक्सौल बिहार! बिहार के सीमावर्ती शहर रक्सौल में शनिवार की सुबह आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी मो. कलीम के विभिन्न व्यावसायिक संस्थानों एवं पैतृक आवास पर एक साथ छापेमारी की। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच आयकर विभाग के अधिकारी करीब एक दर्जन से अधिक वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे।

आयकर टीम ने आदापुर प्रखंड के विष्णुपुरवा स्थित पैतृक घर, रक्सौल मुख्य पथ पर पंकज चौक के समीप स्थित प्रतिष्ठान, तनिष्क शोरूम तथा लक्ष्मीपुर स्थित हीरो होंडा शोरूम में एक साथ घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। सुबह के समय जब लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही संबंधित प्रतिष्ठानों और आवास को चारों ओर से घेर लिया गया तथा दस्तावेजों की जांच और पूछताछ प्रारंभ कर दी गई। अचानक हुई इस कार्रवाई की सूचना फैलते ही शहर में हड़कंप मच गया।

आयकर विभाग की इस छापेमारी को लेकर दिनभर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। फिलहाल विभागीय अधिकारियों द्वारा जांच जारी है और आधिकारिक रूप से कुछ भी बताने से परहेज किया जा रहा है।

Bihar homeslider Politics

बिहार में सियासी बदलाव की आहट: नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं ? निशांत बन सकते हैं डिप्टी सीएम

बिहार की राजनीति में बड़े फेरबदल की चर्चा ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा का रुख कर सकते हैं, जबकि उनके बेटे निशांत कुमार को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक हलकों […]

Read More
Bihar homeslider

प्रेमिका की शादी होते बौखलाया प्रेमी, फिर कर डाला यह खतरनाक कांड… सुनकर फट जाएगा कलेजा

बीच मंच पर गोलियों से दागा और हो गया फरार दहशत में बदला जश्न, फिलहाल शादी टली नया लुक डेस्क बक्सर/बिहार। खुशियों और शहनाइयों से गूंज रहा शादी समारोह उस समय दहशत में बदल गया, जब वरमाला की रस्म से ठीक पहले स्टेज पर खड़ी दुल्हन को एक युवक ने गोली मार दी। सनसनीखेज वारदात […]

Read More
Bihar Crime News homeslider

पटना के बक्सर में शादी समारोह में दुल्हन को गोली मारने से मचा हड़कंप

बिहार के बक्सर जिले में एक शादी समारोह के दौरान हुई सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। जानकारी के अनुसार, शादी के मंच पर खड़ी दुल्हन को एक युवक ने अचानक गोली मार दी, जिससे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना मंगलवार देर रात करीब 11 बजे हुई, जब दुल्हन आरती […]

Read More