कड़कड़ाती सर्दी में भी अगर लग रही है ठंड, तो ऊनी कपड़ों के साथ अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय

wn 1768047581

सर्दियों कड़कड़ाती का मौसम अपने साथ ठंड और कंपकंपी लेकर आता है। अक्सर देखा जाता है कि लोग ऊनी स्वेटर, जैकेट, मफलर, टोपी और मोजे पहनने के बाद भी ठंड से पूरी तरह बच नहीं पाते। खासतौर पर बुजुर्ग, महिलाएं और कमजोर इम्युनिटी वाले लोग ठंड ज्यादा महसूस करते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से हैं, तो कुछ आसान उपाय अपनाकर सर्दी के असर को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

सही कपड़ों का चुनाव है जरूरी

सिर्फ ऊनी कपड़े पहन लेना ही काफी नहीं होता। ठंडी हवा शरीर में न घुसे, इसके लिए विंडप्रूफ और वॉटर रेसिस्टेंट जैकेट का इस्तेमाल करें। पफर जैकेट या डाउन फेदर जैकेट शरीर की गर्मी को अंदर बनाए रखने में ज्यादा असरदार होती हैं। साथ ही लेयरिंग यानी अंदर थर्मल, ऊपर ऊनी कपड़े और बाहर जैकेट पहनना बेहतर विकल्प है।

खिचड़ी पर्व को ऐतिहासिक स्वरूप देने में जुटा प्रशासन

शरीर की गर्मी सबसे ज्यादा सिर और पैरों से बाहर निकलती है। इसलिए ऊनी टोपी और मोटे मोजे पहनना बेहद जरूरी है। रात के समय सोते वक्त भी पैरों को ढककर रखें, इससे ठंड कम लगेगी।

खान-पान से बढ़ाएं शरीर की गर्मी

अगर आप घर के अंदर भी ठंड महसूस करते हैं और हीटर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो डाइट में बदलाव बहुत मददगार साबित हो सकता है। सर्दियों में गर्म तासीर वाली चीजें जैसे अदरक, लहसुन, हल्दी, काली मिर्च, दालचीनी और लौंग का सेवन करें। ये शरीर के अंदरूनी तापमान को बनाए रखने में मदद करती हैं।

गुड़, शहद, देसी घी, खजूर, अंजीर और मुनक्का सर्दियों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इसके अलावा शकरकंद, गाजर और चुकंदर जैसी सब्जियां भी शरीर को गर्माहट देती हैं।

गुनगुने पेय का सहारा लें

दिन में 2-3 बार गुनगुना पानी, हर्बल चाय या सूप पीने से शरीर को आराम मिलता है और ठंड का असर कम होता है।

डिस्क्लेमर: ये सभी सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह की डाइट या स्वास्थ्य संबंधी बदलाव करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

homeslider Lifestyle

जया किशोरी की पांच अनमोल सीख, जो बदल देंगी जिंदगी का नजरिया

Jaya Kishori: मोटिवेशनल स्पीकर और कथावाचक जया किशोरी अपने प्रेरणादायक विचारों और जीवन से जुड़ी सीख के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर रिश्तों, आत्मसम्मान, सफलता, असफलता, कर्म और भाग्य जैसे विषयों पर अपनी बात रखती हैं। उनके विचार लोगों को न सिर्फ मुश्किल परिस्थितियों से लड़ने की प्रेरणा देते हैं, बल्कि जिंदगी में सही […]

Read More
Lifestyle

भारतीय मेकअप आर्टिस्ट्स के लिए सुनहरा मौका, दुबई में मिलेगी इंटरनेशनल ट्रेनिंग

Forever52 Dubai: मेकअप की दुनिया में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं और उभरते मेकअप आर्टिस्ट्स के लिए अच्छी खबर है। अब देशभर के मेकअप टैलेंट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी स्किल्स निखारने और प्रोफेशनल ट्रेनिंग हासिल करने का मौका मिलेगा। मेकअप ब्रांड फॉरएवर52 ने अपने प्लेटफॉर्म ‘एकेडमिक बाय फॉरएवर52’ के जरिए जाने-माने […]

Read More
Lifestyle

यूपी पुलिस के दो अफसरों की शादी तय, CO आयुषी सिंह और ACP ऋषभ की हुई सगाई!

ए अहमद सौदागर Lucknow: उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा (PPS) के दो युवा और तेज-तर्रार अधिकारियों के जीवन में एक नए सफर की शुरुआत हो गई है इटावा जनपद के जसवंतनगर में क्षेत्राधिकारी (CO) के पद पर तैनात आयुषी सिंह और लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के रूप में कार्यरत ऋषभ की रिंग सेरेमनी […]

Read More