वोटर लिस्ट से लेकर कानून व्यवस्था तक, अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर तीखा हमला

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर मतदाता सूची को लेकर विवाद गहरा गया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि प्रदेश में PDA वर्ग के वोटों को प्रभावित करने की साजिश चल रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी वोटों को आधार से जोड़ा जाना चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि SIR प्रक्रिया पर किसी पार्टी ने आपत्ति नहीं जताई थी, लेकिन जिस तरह से आंकड़े सामने आ रहे हैं, वह चिंता का विषय है। उन्होंने दावा किया कि सरकार के स्तर पर पहले से यह तय कर लिया गया था कि कितने वोट हटाए जाएंगे। मुख्यमंत्री द्वारा चार करोड़ वोट कटने की बात पहले ही कह देना इस प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने बताया कि पंचायत और विधानसभा चुनाव की मतदाता सूचियों में बड़ा अंतर पाया गया है। BLO द्वारा तैयार की गई सूचियों में विसंगतियां सामने आई हैं, जिससे यह संदेह और मजबूत होता है कि मतदाता सूची के जरिए राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश हो रही है। सपा प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी इस मुद्दे को चुनाव आयोग तक ले जाएगी और पूरी प्रक्रिया की जांच की मांग करेगी।

मिशन शक्ति के तहत बेहतर कार्य करने को लेकर उप निरीक्षक प्रिया तिवारी को डीआईजी ने किया सम्मानित

अखिलेश यादव ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का हवाला देते हुए कहा कि उनकी आशंकाएं धीरे-धीरे सच साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि जब पहले से आंकड़े तय हों, तो यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है। समाजवादी पार्टी इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महिला अपराध, साइबर फ्रॉड और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहे हैं। भाजपा सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा केवल भाषणों तक सीमित रह गया है।

उन्होंने मेरठ और वाराणसी की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। अखिलेश यादव ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में माफिया राज खत्म नहीं हुआ, बल्कि नए रूप में आगे बढ़ रहा है। उनका कहना है कि 2027 का चुनाव प्रदेश की जनता के लिए बदलाव का अवसर होगा।

Health homeslider

फैटी लिवर से बचना है तो आज ही शुरू करें ये 3 सब्जियां, एक्सपर्ट की सलाह

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के चलते लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सही डाइट अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ खास सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। AIIMS के डॉक्टर डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में एक […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More
Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

कन्नौज/लखनऊ । यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के बीच कथित विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। इस मामले में भीम आर्मी प्रमुख और नेता चन्द्रशेखर आज़ाद ने खुलकर दखल देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चन्द्रशेखर ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिए तीन […]

Read More