प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी, संगम में किया स्नान

प्रयागराज में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आध्यात्मिक और धार्मिक दौरा देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुबह लखनऊ से रवाना होकर बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे सड़क मार्ग द्वारा वीआईपी घाट पहुंचे। वहां से स्टीमर के माध्यम से संगम नोज तक गए। संगम क्षेत्र में मुख्यमंत्री के स्नान के लिए फ्लोटिंग जेटी पर विशेष इंतजाम किए गए थे। सीएम योगी ने विधि-विधान से पवित्र संगम में स्नान कर पूजा-अर्चना की।

संगम स्नान के बाद मुख्यमंत्री वापस वीआईपी घाट लौटे और वहां से सीधे हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन-पूजन किया। इसके पश्चात वे खाक चौक स्थित प्रधानमंत्री सतुआ बाबा आश्रम पहुंचे, जहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में परमार्थ निकेतन के संस्थापक स्वामी चिदानंद सरस्वती सहित बड़ी संख्या में साधु-संत मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन पर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।

वोटर लिस्ट से लेकर कानून व्यवस्था तक, अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर तीखा हमला

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज को केवल नदियों का संगम नहीं, बल्कि धर्म, न्याय और ज्ञान की त्रिवेणी बताया। उन्होंने कहा कि यह नगरी भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की पहचान है। सीएम योगी ने रामानंदाचार्य के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने समाज को जोड़ने का कार्य किया और जाति व भेदभाव से ऊपर उठकर भक्ति का मार्ग दिखाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामानंदाचार्य के शिष्यों ने भी समाज में समरसता और एकता की परंपरा को आगे बढ़ाया। उन्होंने सामाजिक विभाजन पर चिंता जताते हुए कहा कि जाति और संप्रदाय के आधार पर समाज को बांटने के परिणाम पड़ोसी देशों में देखे जा सकते हैं। सीएम योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने सनातन परंपराओं को बदनाम करने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति समाज को जोड़ने वाली शक्ति है और इसे कमजोर करने वाले तत्वों से सतर्क रहना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने संतों से समाज में सद्भाव, एकता और सांस्कृतिक चेतना के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Uttar Pradesh

गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल: CM योगी की चेतावनी और घर पर डिलीवरी की सुविधा

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यवासियों को भरोसा दिलाया है कि अब रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए किसी एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय पर ही बुकिंग कराएं और आपका सिलेंडर सीधे घर पहुंच जाएगा। इसी तरह, पेट्रोल-डीजल लेने के लिए भी जरूरत पड़ने पर […]

Read More
homeslider

27 मार्च को नेपाल में सत्तारूढ़ होगी बालेन सरकार

बालेन शाह,रवि लामिछाने और सुदन गुरूंग के फोटो वाले पोस्टर और बैनर से पटा पूरा काठमांडू शहर सार राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी का जन्म अभी पिछले चुनाव में ही हुआ है। पहली मर्तबा चुनाव में उत्तरी इस पार्टी को 20 सीटें हासिल हुई थी। इस बार के चुनाव में इस पार्टी की सुनामी थी जिसमें पूर्व […]

Read More
Uttar Pradesh

नौतनवां तहसील के उपनिबंधक के खिलाफ शिकायत पर शासन का कदम, साक्ष्य की मांग

30 मार्च को लखनऊ में होगी सुनवाई       उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज। नौतनवां तहसील के उपनिबंधक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों एवं अधिवक्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में उत्तर प्रदेश शासन ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। विशेष सचिव, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग ने संबंधित प्रकरण में शिकायतकर्ता को […]

Read More