नौतनवा बैरिया बाजार से संदिग्ध युवती हिरासत में, चीनी नागरिक होने की आशंका

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/ महराजगंज। नौतनवां थाना क्षेत्र के बैरिया बाजार से पुलिस ने एक संदिग्ध युवती को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार हिरासत में ली गई युवती की उम्र लगभग 37 वर्ष बताई जा रही है। उसका नाम हुजिए बताया जा रहा है, जो तिब्बत की निवासी बताई जा रही है, हालांकि उसके चीनी नागरिक होने की भी संभावना जताई जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती के पास भारत में प्रवेश से संबंधित कोई वैध दस्तावेज, जैसे वीजा या पासपोर्ट, मौजूद नहीं है। सोनौली अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र पर चीनी भाषा के अनुवादक की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण पुलिस ने बनारस से एक विशेष टीम को बुलाया है, जिसमें चीनी भाषा का ट्रांसलेटर शामिल है।

फिलहाल पुलिस युवती से पूछताछ में जुटी हुई है और उसके भारत आने के उद्देश्य, सीमा पार करने के तरीके तथा पृष्ठभूमि की गहन जांच की जा रही है। मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। पुलिस का कहना है कि ट्रांसलेटर की मौजूदगी के बाद पूछताछ पूरी होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Bihar homeslider Politics

बिहार में सियासी बदलाव की आहट: नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं ? निशांत बन सकते हैं डिप्टी सीएम

बिहार की राजनीति में बड़े फेरबदल की चर्चा ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा का रुख कर सकते हैं, जबकि उनके बेटे निशांत कुमार को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक हलकों […]

Read More
homeslider National

Holi 2026: हुड़दंग पर सख्ती, यूपी-एमपी-बिहार में हाई अलर्ट

रंगों का त्योहार होली इस बार उल्लास के साथ-साथ सख्त सुरक्षा इंतजामों के बीच मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में प्रशासन ने साफ कर दिया है कि हुड़दंग या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर तुरंत कार्रवाई होगी। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बनाने के लिए कई दिनों से रणनीति तैयार की जा […]

Read More
homeslider National

राज्यसभा चुनाव: BJP ने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी

राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। नामांकन की अंतिम तारीख से ठीक पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने अपने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार को मैदान में उतारा गया है, जबकि पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को […]

Read More