कांग्रेस पार्टी किसानों, गरीबों और युवाओं के हित के लिए कटिबद्ध : अजय राय

Untitled 3 copy 9
  • स्थानीय कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज जनपद के फरेंदा में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत पहुंचे। ये दोनों नेता फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी के बड़े भाई हनुमत सिंह चौधरी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इन दोनों नेताओं के आगमन पर दक्षिणी बाइपास से शुरू होकर, सैकड़ों गाड़ियों का एक काफिला महाराजगंज ओवर ब्रिज, अंबेडकर तिराहा और विष्णु मंदिर होते हुए उत्तरी बाईपास से महदेवा पहुंचा। यह काफिला अंत में विधायक के पैतृक गांव सिंहपुर अयोध्या तक गया। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने नेताओं का जोरदार स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इनमें आलोक प्रसाद, त्रिभुवन मिश्रा, बबलू सिंह, अवनीश पाल, झिनकू, जय प्रकाश लाल, डॉक्टर रामनारायण, गोपाल शाही, विनोद सिंह, कपिल देव शुक्ला, हृदय पांडे, चंदन, विजय राय, संदेश जायसवाल, राजन शुक्ला, हरिशंकर लाल, विधि नारायण वर्मा, गंगाजल चौरसिया, इश्तियाक अहमद, सदा मोहन उपाध्याय, विनीत सिंह, विजय मिश्रा, अजय द्विवेदी, राजेश्वर पटेल, शिवकुमार, उमाशंकर पाठक, राजेश तिवारी, शिवपूजन, सफीक अहमद, राजेश मौर्य, लाल जी, मुकेश यादव सहित कई समर्थक शामिल थे। जिला मीडिया चेयरमैन जय प्रकाश लाल ने बताया कि यह आयोजन कांग्रेस की सक्रियता को दर्शाता है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने ब्रह्मभोज में भाग लेने के बाद कहा, “महाराजगंज जिले की धरती से कांग्रेस मजबूत हो रही है। हम किसानों, युवाओं और गरीबों के हितों के लिए कटिबद्ध हैं।” राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी इस दौरान स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की।

Spread the love

Public Interaction Session
homeslider Raj Dharm UP

इलाज से लेकर न्याय तक, जनता दर्शन में CM योगी ने अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

Public Interaction Session हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकारः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों से मिले राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले CM- समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए […]

Spread the love
Read More
Noida Fire
Crime News homeslider

AC ब्लास्ट या शॉर्ट सर्किट? नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में आग से अफरा-तफरी

Noida Fire उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार सुबह एक हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसाइटी के 21वें फ्लोर पर लगी आग ने देखते ही देखते आसपास के कई फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एसी फटने या शॉर्ट सर्किट के कारण […]

Spread the love
Read More
Rabri Devi
Bihar homeslider

राबड़ी देवी का अगला ठिकाना कौन-सा? बंगले से तेज हुई सामान की शिफ्टिंग, सियासी हलचल तेज

Rabri Devi बिहार की राजनीति में आज 10, सर्कुलर रोड स्थित VVIP सरकारी आवास को लेकर हलचल तेज है। भवन निर्माण विभाग की ओर से दी गई। अंतिम समयसीमा 29 जून को समाप्त हो रही है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी किसी भी समय यह सरकारी बंगला खाली […]

Spread the love
Read More