नेपाल में सांप्रदायिक तनाव के बाद सीमावर्ती शहर बीरगंज में कर्फ्यू

महराजगंज। नेपाल में सोमवार को बीरगंज के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया। यह कदम शनिवार को दक्षिणी धनुषा जिले में एक मस्जिद में हुई तोड़फोड़ के बाद सांप्रदायिक तनाव को और बिगड़ने से रोकने के लिए उठाया गया। मस्जिद में तोड़फोड़ का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद नेपाल के मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने रविवार को बीरगंज में विरोध प्रदर्शन किया था।

धनुषा जिले की कमला नगर पालिका सहित मधेस प्रांत के अन्य हिस्सों में भी विरोध प्रदर्शन हुए थे। घटना की शुरुआत एक टिकटॉक वीडियो से हुई जिसमें दो मुस्लिम युवक हिंदुओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिखाई दिए। इसके बाद, कुछ हिंदुओं ने धनुषा स्थित मस्जिद में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। रविवार से मुस्लिम समुदाय के विरोध प्रदर्शन तेज होने के बाद सोमवार को बीरगंज के कुछ क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के मेले, सार्वजनिक सभा, जुलूस या विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी है।

homeslider

27 मार्च को नेपाल में सत्तारूढ़ होगी बालेन सरकार

बालेन शाह,रवि लामिछाने और सुदन गुरूंग के फोटो वाले पोस्टर और बैनर से पटा पूरा काठमांडू शहर सार राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी का जन्म अभी पिछले चुनाव में ही हुआ है। पहली मर्तबा चुनाव में उत्तरी इस पार्टी को 20 सीटें हासिल हुई थी। इस बार के चुनाव में इस पार्टी की सुनामी थी जिसमें पूर्व […]

Read More
homeslider Jharkhand

World war के 227 किलो बम को इंडियन आर्मी ने किया डिफ्यूज़

धमाका ऐसा कि थर्रा गए लोग नया लुक ब्यूरो रांची/जमशेदपुर। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा के पानीपाड़ा गांव के पास स्वर्णरेखा नदी में मिले 227 केजी के दो घातक बम को भारतीय सेना ने कल सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया। ये दोनों घातक अमेरिकन बम द्वितीय विश्व युद्ध के समय का था जो बहरागोड़ा […]

Read More
Business homeslider Jharkhand

झारखंड: गैस बुकिंग के नियमों में बदलाव

रांची। नए नियम के अनुसार, शहरी उपभोक्ताओं को अब 35 दिनों के बाद दूसरा सिलेंडर मिलेगा। इससे पहले सरकार ने LPG सिलेंडर की किल्लतों के बीच 21 दिन की टाइमटाइन को बढ़ाकर 25 दिन कर दिया था। वहीं एक बार फिर दूसरे गैस सिलेंडर की बुकिंग करने का टाइम 35 दिन कर दिया है। नई […]

Read More