उत्तरकाशी के मोरी में भीषण आग से तीन लोगों के घर जले, कई मवेशी मरे

नया लुक ब्यूरो

उत्तरकाशी। जिले की तहसील मोरी अंतर्गत ग्राम गुराड़ी में मंगलवार तड़के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तरकाशी द्वारा राजस्व विभाग, फायर सर्विस, एसडीआरएफ, पुलिस, पशु चिकित्सा विभाग और एंबुलेंस टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंची टीमों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

इस अग्निकांड में तीन परिवारों के आवासीय भवन पूर्ण रूप से जलकर नष्ट हो गए। प्रभावित रामचन्द्र पुत्र धर्मदत्त, भरत मणि और ममलेश को घटना में भारी पशु हानि भी हुई है। रामचन्द्र के दो गाय और एक बैल, भरत मणि की पांच बकरी और एक गाय और ममलेश के दो भेड़, एक गाय और दो बकरी आग की चपेट में आकर जल गए। तहसीलदार मोरी ने कहा कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। राजस्व विभाग मोरी द्वारा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। राजस्व विभाग द्वारा घटना से संबंधित विस्तृत सूचना प्राप्त होने पर अलग से भेजी जाएगी।

homeslider Sports

इंग्लैंड को बड़ा झटका: कप्तान बेन स्टोक्स दो महीने तक क्रिकेट से बाहर

नेट्स में लगी खतरनाक चोट, गाल की हड्डी टूटी-मई से पहले मैदान पर वापसी मुश्किल इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स गंभीर चोट के कारण करीब दो महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। हाल ही में एक नेट्स सेशन के दौरान उन्हें चेहरे पर तेज गेंद लगी, […]

Read More
homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
homeslider International

खाड़ी में युद्ध तेज: 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, सऊदी में US विमान तबाह, दुबई-तेल अवीव में हमले

नया लुक डेस्क ईरान के साथ जारी संघर्ष का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 28 मार्च को युद्ध का 29वां दिन रहा, जहां एक तरफ अमेरिका बातचीत का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खाड़ी क्षेत्र में हमले और जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमान के मुताबिक, USS Tripoli (LHA-7) […]

Read More