अंकिता हत्याकांड की CBI जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने नैनीताल में निकाला कैंडल मार्च

Untitled 3 copy 7

नया लुक ब्यूरो

नैनीताल। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में मृतका के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को नैनीताल में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने पहले हस्ताक्षर अभियान चलाया और इसके बाद कैंडल मार्च निकालकर हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में CBI जांच कराए जाने की मांग उठाई। मंगलवार शाम करीब 5 बजे मल्लीताल स्थित पंत पार्क में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने एकत्र होकर अंकिता को न्याय दिलाने का संकल्प लिया। यहां से पंत पार्क से मॉल रोड होते हुए तल्लीताल गांधी प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

गांधी प्रतिमा पर पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने महात्मा गांधी को माल्यार्पण किया और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड के आरोपी बेहद प्रभावशाली हैं और उन्हें राज्य के साथ-साथ केंद्र सरकार का भी संरक्षण प्राप्त है। यशपाल आर्या ने मुख्यमंत्री द्वारा अब अंकिता के परिजनों से मिलने की बात पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा था, तब मुख्यमंत्री क्यों नहीं मिले? अब दिखावटी संवेदना का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि सरकार की नीयत वास्तव में साफ है, तो CBI से जांच हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जानी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि इस मामले में पूरा प्रदेश एकजुट है और जनता आने वाले समय में भाजपा को इसका राजनीतिक जवाब देगी।

Untitled 6 copy
homeslider National

IAS पद्मा जायसवाल सेवा से बर्खास्त

सरकारी राजस्व में हेराफेरी का था आरोप राष्ट्रपति ने दी अंतिम मंजूरी दिल्ली सरकार के प्रशासनिक सुधार विभाग में थीं स्पेशल सेक्रेटरी रंजन कुमार सिंह 18 साल के बाद आखिरकार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर से कल IAS पद्मा जायसवाल को नौकरी से बर्खास्त यानि डिसमिस कर दिया गया। इन्हें नौकरी से हटाने के लिए […]

Read More
Untitled 4 copy
Business homeslider National

LPG Price Today : घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, जानिए आपके शहर में कितनी है कीमत

नई दिल्ली। देशभर में रविवार को LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं कॉमर्शियल LPG  सिलेंडर की कीमतें भी स्थिर रखी गई हैं। हालांकि कई शहरों में पहले से ही […]

Read More
Untitled 3 copy
Crime News homeslider National Rajasthan

राजस्थान में राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

नई दिल्ली। राजस्थान में रविवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। तिरुवनंतपुरम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में अचानक आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में कोच धुएं और लपटों से घिर गया। हालांकि राहत की […]

Read More