सिर में 3 गोलियां मारी, फिर गला रेत दिया, बांग्लादेश में हिंदू पत्रकार की निर्मम हत्या

  • अब तक 5 को उतारा मौत के घाट

नया लुक ब्यूरो

बांग्लादेश के जेस्सोर जिले में सोमवार को अज्ञात हमलावरों ने एक हिंदू व्यापारी राणा बैरागी की गोली मारकर हत्या कर दी। वे एक समाचार पत्र के कार्यवाहक संपादक भी थे बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा हर बीतते दिन के साथ बढ़ती जा रही है। एक बार फिर सोमवार को यहां के जेस्सोर जिले में एक हिंदू व्यापारी और पत्रकार की बेहद बर्बरता से हत्या कर दी गई। बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने पहले कारोबारी के सिर में तीन गोलियां मारी और फिर निर्माता से उनका गला रेत दिया।

पत्रकार भी थे राणा प्रताप बैरागी

बांग्ला भाषा के दैनिक समाचार पत्र ‘प्रथम आलो’ के अनुसार, मृतक की पहचान खुलना मंडल के जेस्सोर जिले के केशबपुर उपजिला स्थित अरुआ गांव निवासी 38 वर्षीय राणा प्रताप बैरागी के रूप में हुई है। बैरागी की मोनिरामपुर के कोपलिया बाजार में बर्फ बनाने की फैक्टरी थी। इसके अलावा वह नरैल से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र ‘दैनिक बीडी खबर’ के कार्यवाहक संपादक भी थे।

‘बीडीन्यूज24’ समाचार पोर्टल के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अबुल बासर ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम लगभग 5:45 बजे कपालिया बाजार में हुई। स्थानीय लोगों और पुलिस का हवाला देते हुए ‘प्रथम आलो’ ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने उन्हें बर्फ फैक्टरी से बाहर बुलाया और कपालिया बाजार के पश्चिमी हिस्से में स्थित कपालिया क्लिनिक और डायग्नोस्टिक सेंटर के सामने वाली गली में ले गए। इसके बाद बदमाशों ने उनके सिर में करीब से गोली मारी और फरार हो गए। अखबार के अनुसार, उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

तीन गोलियां मारी फिर गला रेत दिया

अखबार ने मोनिरामपुर पुलिस थाने के प्रभारी मोहम्मद राजिउल्लाह खान के हवाले से बताया कि बैरागी को पहले सिर में तीन गोलियां मारी गईं और फिर उनका गला रेत दिया गया। खान ने यह भी कहा कि उनकी हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। हत्या किसने की या किस कारण से हुई, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि मृतक के खिलाफ दो पुलिस थानों में चार मामले दर्ज हैं। हालांकि, इन मामलों का विस्तृत विवरण उपलब्ध नहीं है।

हिंदुओं पर लगातार हो रहे हमले

यह गोलीबारी हिंदू समुदाय के सदस्यों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं की कड़ी में एक और घटना है। इसके पहले तीन जनवरी को खोकन चंद्र दास (50) की चाकू से वार करने के बाद जलाकर हत्या कर दी गई थी। इस तरह 24 दिसंबर को राजबारी कस्बे के पांगशा उपज़िला में एक अन्य हिंदू व्यक्ति अमृत मंडल की कथित जबरन वसूली के आरोप में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

दीपू चंद्र दास की हत्या से हुई शुरुआत

उससे पहले, मयमनसिंह शहर में 18 दिसंबर को दीपू चंद्र दास (25) की कथित ईशनिंदा के आरोप में भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी और उनके शव को आग लगा दी। इतना ही नहीं, चटगांव के बाहरी इलाके रावजान क्षेत्र में 23 दिसंबर को अज्ञात लोगों ने कतर में काम करने वाले प्रवासी कामगारों सुख शिल और अनिल शिल के घर में आग लगा दी, लेकिन वे बाल-बाल बच गए।

Bihar homeslider Politics

बिहार में सियासी बदलाव की आहट: नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं ? निशांत बन सकते हैं डिप्टी सीएम

बिहार की राजनीति में बड़े फेरबदल की चर्चा ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा का रुख कर सकते हैं, जबकि उनके बेटे निशांत कुमार को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक हलकों […]

Read More
homeslider National

Holi 2026: हुड़दंग पर सख्ती, यूपी-एमपी-बिहार में हाई अलर्ट

रंगों का त्योहार होली इस बार उल्लास के साथ-साथ सख्त सुरक्षा इंतजामों के बीच मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में प्रशासन ने साफ कर दिया है कि हुड़दंग या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर तुरंत कार्रवाई होगी। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बनाने के लिए कई दिनों से रणनीति तैयार की जा […]

Read More
homeslider National

राज्यसभा चुनाव: BJP ने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी

राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। नामांकन की अंतिम तारीख से ठीक पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने अपने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार को मैदान में उतारा गया है, जबकि पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को […]

Read More